{"_id":"114a3e2fffc255d6f3869787d06c5597","slug":"angry-village-head-on-irregularities-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता पर ग्राम प्रधान नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता पर ग्राम प्रधान नाराज
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक शनिवार को डा. अंबेडकर पार्क में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस दौरान जिले में राशन कार्ड की ऑनलाइन फीडिंग में जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा बरती गई घोर अनियमितता की जांच की मांग शासन से की गई। बाद में मांगों को ज्ञापन जिलाधिकारी, सीडीओ और डीएसओ को सौंपा गया।
राष्ट्रीय महासचिव डा. राजेश सिंह ने कहा कि राशन कार्ड की ऑनलाइन फीडिंग में जिलापूर्ति कार्यालय की ओर से घोर अनियमितता बरती गई है। यहां पर अपात्रों का नाम अंत्योदय में है तो दूसरी तरफ एक ही व्यक्ति का नाम 11 बार एक ही श्रेणी में रखा गया है, कहीं तीनों श्रेणियों में एक ही व्यक्ति का नाम दर्ज है।
जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह ने कहा कि यह विभाग की घोर लापरवाही है, जिसे प्रधान संघ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग शासन-प्रशासन से की। बैठक का संचालन चंद्रभान यादव ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर देवनाथ यादव, विजयी यादव, भारत यादव, चंद्रभान यादव, सुभाष यादव, विश्वजीत सिंह, पारस राम, रामसिंगार यादव, रिंकू यादव, मुन्नू यादव, रणविजय यादव, मुमताज, दिलीप यादव, उषा राय, सरिता यादव, ओम प्रकाश यादव आदि प्रधान मौजूद थे।