फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Angry students protested on boat due to non-construction of Belhia bridge

बेलहिया पुल न बनने से नाराज छात्रों ने नाव पर किया प्रदर्शन

Wed, 08 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Angry students protested on boat due to non-construction of Belhia bridge
बेलहिया ढाला पर नाव पर प्रदर्शन करते स्कूली बच्चे। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में कमी का क्रम निरंतर जारी है। जिससे गांवों और खेतों में जमा पानी अब निकलने लगा है। लेकिन नदी की कटान कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को स्कूल जाने वाले छात्रों ने बेलहिया पुल के न बनने पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

घाघरा नदी का जलस्तर लगातार कई दिनों से घट रहा है। घटाव से नदी अपने तटवर्ती क्षेत्रों में पड़ने वाले गांव के पास कटान कर रही है। आबादी के साथ-साथ खेती की जमीन भी घाघरा नदी काट रही है। चार दिनों से बदरहुंआ गेज जिसमें सात फाटक लगाए गए हैं। घाघरा नदी का पानी नीचे होने के कारण फाटक खोल दिया गया है। जिससे बदरहुंआ नाले के पानी से जितने गांव और खेत प्रभावित हुए थे। अब वहां से पानी घटना शुरू हो गया है लेकिन पानी इन गांव के किसानों की फसल को प्रभावित कर दिया है। घाघरा नदी अपने तटवर्ती क्षेत्र में पड़ने वाले गांव देवारा खास राजा के बगहवा का पुरा, झगरहवा का पुरा, बासु का पुरा, साधु का पुरा के पास घाघरा नदी कटान कर रही है जिससे देवरा वासी दहशत में है। गांगेपुर रिंग बंधे को घाघरा नदी के कटान से बचाने के लिए काम जारी है। बेलहिया पुल जो 2020 की बाढ़ में बह गया था। जिससे आठ से 10 गांव के लोगों का आवागमन होता था। पुल टूटने के बाद अब तक नहीं बना। लोगों के साथ साथ स्कूली छात्रों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चे नाव से आवागमन कर रहे हैं। बेलहिया पुल का निर्माण नहीं होने से नाराज छात्रों ने टूटे हुए बेलहिया पुल के पास नाव पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed