फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Anarchists broke Ambedkar statue, commotion

अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर की प्रतिमा

Tue, 17 Sep 2019 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Anarchists broke Ambedkar statue, commotion
सरायमीर थाना के सुतरीगंज, फरहामऊ (रंगडीह) में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा का चश्मा तोड़े ? - फोटो : AZAMGARH
सरायमीर। सुतरीगंज (रंगडीह) गांव स्थित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा सोमवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग आक्रोशित हो गए। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और टूटी प्रतिमा के मरम्मत की मांग करने लगे। जानकारी होने पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर भी पहुंच गए। सूचना पर एसडीएम मार्टीनगंज और प्रभारी निरीक्षक सरायमीर मौके पर पहुंचे। प्रतिमा के मरम्मत का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सुतरीगंज (रंगडीह) गांव में डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। सोमवार की रात अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। मंगलवार की सुबह गांव के लोग प्रतिमा स्थल पर पहुंचे तो टूटी हुई प्रतिमा देखकर आक्रोशित हो गए। कुछ ही देर में यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वर्तमान वबसपा विधायक सुखदेव राजभर सहित भारी संख्या में लोग पहुंच गए। सभी लोग दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम मार्टीनगंज और प्रभारी निरीक्षक सरायमीर शेरसिंह तोमर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने टूटी हुई प्रतिमा की मरम्मत करवाने का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। एसडीएम मार्टीनगंज धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिमा की मरम्मत करवा दी गई है। घटना के संबंध में रंगडीह गांव निवासी हरिश्चंद की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed