फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Anarchist elements broke the statue of Deh, outrage

Azamgarh News: अराजक तत्वों ने तोड़ी डीह की प्रतिमा, आक्रोश

Sun, 05 Nov 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Anarchist elements broke the statue of Deh, outrage
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र छांऊ गांव में स्थापित डीह प्रतिमा को शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने तोड़ दी। जानकारी होते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने लोगों को शांत कराया और फिर क्षतिग्रस्त हुई डीह बाबा को लोगों की मदद से ठीक कराया। एक सप्ताह के अंदर गंभीरपुर क्षेत्र में प्रतिमा तोड़े जाने की इस दूसरी घटना से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना के हुंसेपुर गांव में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा 30 अक्टूबर की रात अराजक तत्वों ने तोड़ दी थी। पुलिस ने दूसरी प्रतिमा स्थापित करा कर लोगों को शांत कराया था। वहीं शुक्रवार की रात छांऊ गांव में स्थापित डीह बाबा की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। डीह बाबा की प्रतिमा टूटने की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। गंभीरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त हुए डीह प्रतिमा को दुरूस्त कराया गया। सीओ सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि मौके पर शांति है और क्षतिग्रस्त डीह प्रतिमा को दुरूस्त कराया जा रहा है। इसके साथ ही अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया है। प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed