फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Anand Bhayo at Nand's house, Jai Kanhaiya Lal's..

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...

Sat, 20 Aug 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Anand Bhayo at Nand's house, Jai Kanhaiya Lal's..
आजमगढ़। मंदिर और घरों में नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की गूंज शुक्रवार को मध्य रात्रि 12 बजते ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सुनाई दी। जन्माष्टमी का पर्व शहर, कस्बाई एवं ग्रामीण इलाकों में उत्साह, उमंग और उल्लास भरे माहौल में मनाया गया। मंदिरों में संगीतमयी धुनों पर भक्ति की रसधारा बहती रही। वहीं मंदिर सतरंगी छटा बिखेर रहे थे। पूरी रात श्रद्घालुओं के झांकी व दर्शन का सिलसिला चलता रहा। कोरोना संक्रमण काल के दो साल बाद इस बार जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मंदिरों में जहां भगवान के बाल रूप की सुंदर झांकियां निकाली गई, वहीं मंदिरों में आयोजित विशेष सत्संग में श्री कृष्ण की महिमा का रात भर गुणगान हुआ। इससे जिले में वातावरण श्रीकृष्णमय बना रहा। शहर के फरासटोला स्थित बिहारी जी मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, श्री राम जानकी मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी स्थित सीकड़ीचंद्र मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। वहीं पुलिस लाइन, पुरानी कोतवाली स्थित शिव मंदिर में झांकी सजाई गई थी। इसी प्रकार शहर के नरौली, दलालघाट, रेलवे स्टेशन समेत अन्य क्षेत्रों में पंडाल लगाकर प्रतिमा स्थापित की गई थी। हर किसी की जुबां पर जय कन्हैया लाल की हाथीघोड़ा पालकी, नंद के गोपाल की जय कन्हैया लाल के, समेत अन्य जयकारे लगते रहे। जैसे ही आधी रात का समय हुआ मंदिरों में श्रद्घालुओं के भजन कीर्तन के अतिरिक्त व घरों से जयकारे व घंट के आवाज सुनाई देने लगी।
विज्ञापन

भगवान श्री कृष्ण की बनाई सुंदर झांकी
लालगंज। मां काली मंदिर तिलखरा तथा महादेव मंदिर तिलखरा पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिर को पुष्प मालाओं, झंडे व पताकाओं से सुंदर ढंग से सजाया गया। भगवान श्री कृष्ण की सुंदर झांकी बनाई गई। उसमें लड्डू गोपाल का श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, प्रधान धनंजय सिंह समेत आदि उपस्थित थे। वहीं ग्राम पंचायत चांटीडीह में प्रसिद्ध कथा वाचक श्याम सुंदर पांडेय द्वारा शिशुओं को सजा कर श्री कृष्ण की बाल लीला कराई गई जो बहुत ही सुंदर और आकर्षक रही। इस अवसर पर प्रधान धनंजय सिंह, दिनेश राम, आदर्श सिंह, हरि ओम, अरुण कुमार सिंह व सोनू कश्यप सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी
कप्तानगंज। फैजाबाद मार्ग स्थित श्री पंचदेव मंदिर के प्रांगण में 20 अगस्त यानी शनिवार को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का पर्व धूम धाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर उच्च कलाकारों द्वारा संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह जानकारी महंत गुरुप्रसाद दास ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय श्री कृष्ण के जयकारे से गूंजा क्षेत्र
मेंजवा। फूलपुर समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। रात 12 बजते ही श्रीकृष्ण जन्म के साथ बधाई गीत नंद के घर आनंद भयो, जै कन्हैया लाल की, जय श्रीकृष्णा के जयकारे गूंजने लगे। मंदिरों और घरों में घंटे-घड़ियाल के बीच रातभर भजन-कीर्तन का दौर चला।

दही हांडी प्रतियोगता में जीते 51 हजार रुपये
आजमगढ़। शहर के सिधारी क्षेत्र स्थित श्री गौरीशंकर मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में जगह-जगह से आए गोविंदाओं ने दही हांडी तोड़ने की इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। अलग-अलग क्षेत्र से आए गोविंदाओं की टोली ने दही हांडी को तोडने का प्रयास किया। लेकिन सफलता सिधारी क्षेत्र के गोविंदा के हाथ लगी। प्रतियोगिता को देखने के लिए मौके पर काफी संख्या में लोग जुटे हुए थे। ढोल तासे के बीच गोविंदा एक के उपर एक चढ़ते और गिर जाते। कई प्रयास के बाद सिधारी क्षेत्र की टीम द्वारा हांडी फोड़ कर जीत हासिल किया। विजेता को 51 हजार का पुरस्कार कुसुमलता सिंह ने प्रदान किया। दही हांडी तोड़ने वाली टीम में साहित सिंह, निखिल मौर्य, आशीष गोंड, हिमांशु, हर्ष वर्धन, उमाशंकर, अनूप, कृष्णा अस्थाना, निखिल चौबे व आदित्य आदि शामिल रहे। इस अवसर पर बाबी सिंह रेडा, विश्वजीत सिंह, राजू सिंह, नीतू सिंह, सुनील, साहू, हर्ष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed