{"_id":"6658c8b93b0f93c21509f814","slug":"an-innocent-girl-died-after-being-hit-by-a-car-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-115997-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कार की चपेट में आकर मासूम बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कार की चपेट में आकर मासूम बच्ची की मौत
विज्ञापन
बलरामपुर। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भगतपुर में बुधवार को मेला आयोजित था। जिसमें एक छह वर्षीय बच्ची अपने पिता के साथ गई थी। इसी दौरान कार की चपेट में आकर वह गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव निवासी संजय राम बुधवार की शाम सात बजे अपनी छह वर्षीया पुत्री सौम्या को साइकिल पर बैठा कर भगतपुर में आयोजित सैयद बाबा स्थान मेला गया था। इसी दौरान कार की चपेट में आकर सौम्या गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सीएचसी बिलरियागंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पर इलाज के दौरान देर रात बच्ची की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका एक भाई दो बहनों में दूसरे नंबर पर थी।