फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   An innocent child was crushed by a school bus, his condition is critical

Azamgarh News: स्कूल बस ने मासूम को रौंदा, हालत गंभीर

Sun, 06 Oct 2024 02:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
An innocent child was crushed by a school bus, his condition is critical
रानी की सराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के खालीसपुर बाजार में शनिवार की शाम स्कूल बस ने एक मासूम को रौंद दिया। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर पीएचसी रानी की सराय पहुंचे। जहां हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मासूम का उपचार शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के आंवक गांव निवासी समा अपने बेटे मो. असद (7) के साथ शनिवार को खालीशपुर बाजार गईं थी। शाम स्कूल की छुट्टी होने पर एक स्कूल बस बच्चों को छोड़ने जा रही थी। बस जैसे ही खालीशपुर बाजार के पास पहुंची ही तभी अचानक मो. असद बस के सामने आ गया। जिससे बस उसके ऊपर से गुजर गई। जिससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र रानी की सराय पहुंचे जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने भर्ती लेकर उसका उपचार शुरु किया। मासूम की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। मो. असद दो भाई एक बहन में बड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed