फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   An accused in Shabnam murder case injured in police encounter

Azamgarh News: शबनम हत्याकांड का एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

Mon, 25 Dec 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
An accused in Shabnam murder case injured in police encounter
दीदारगंज थाने की पुलिस ने शबनम हत्याकांड में 24 घंटे के अंदर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी को दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है। वहीं फरार चल रहे दूसरे आरोपी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित पांच टीमें फरार चल रहे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरह गांव निवासी शबनम राजभर (21) पुत्री जैतुन राजभर शनिवार की दोपहर में अपनी मां आशा के साथ खेत में गेहूं की सिंचाई करने गई थी। खेत से करीब 100 मीटर की दूरी पर गांव के ही गांगुली उर्फ नवनीत सिंह व शुभम गौतम ने उसकी गर्दन पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मां की शिकायत पर एसपी अनुराग आर्य द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गईं। रविवार को दिन में करीब 11.30 बजे दीदारगंज थाने की टीम व आरोपी शुभम के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी शुभम गौतम के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि शुभम गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं फरार चल रहे आरोपी गांगुली उर्फ नवनीत सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed