फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Amrit Sarovar will be built in Diha at a cost of 18.85 lakhs

डीहा में 18.85 लाख की लागत से बनेगा अमृत सरोवर

Mon, 16 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar will be built in Diha at a cost of 18.85 lakhs
मेंहनगर/अमिलों। क्षेत्र के डीहा गांव में सोमवार को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर के अंतर्गत तैयार होने वाले सरोवर का भूमि पूजन भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह व यशवंत सिंह गप्पू ने विधि विधान से किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र,/राज्य सरकार द्धारा जल जीवन मिशन और जल संचयन की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। जब चौतरफा भूगर्भ जल स्तर निचे जा रहा हो और ताल- तलैया सूख रहे हैं। जल के बगैर खेत, खलिहान, पेड़ -पौधे, जीव-जंतु सभी बेहाल और खस्ताहाल स्थिति में है ऐसे में तालाबों के निर्माण की अहमियत बढ़ जाती है। तालाब और सरोवरों के जीर्णोद्घार के माध्यम से कई प्रकार की कठनाइयों से छुटकारा मिल सकता है। 18.85 लाख की लागत से अमृत सरोवर का निर्माण होगा। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, बीडीओ कविता तिवारी, एडीओ पंचायत जनार्दन सिंह, हरिनंदन यादव, जेई गौरव सिंह, आर्यन खान, ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अमिलो संवाददाता के अनुसार ग्राम पंचायत प्यारेपुर में सोमवार को अमृत सरोवर के लिए विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन हुआ। इसके बाद जिला ग्राम विकास अभिकरण अधिकारी एनबी सिंह ने फावड़ा से भूमि खोद कर अमृत सरोवर का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सरिता सिंह ने कहा कि सरकार सठियांव ब्लॉक की 10 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर योजना का क्रियान्वयन करने जा रही हैं। अमृत सरोवर के तहत लगभग 20 लाख से तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा चारों तरफ वृक्षारोपण किया जायेगा। इस अवसर पर वीडीओं हेमंत कुमार सिंह, एपीओ निर्भय राय, महाप्रधान पृथ्वीपाल सिंह, सचिव मनोज सिंह, रामसिंह, विनय सिंह, संजय पाण्डेय, प्रधान बादामी देवी आदि तोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed