Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Amrit Bharat Railway Station is a victim of chaos taps are damaged

Azamgarh News : अव्यवस्था का शिकार है अमृत भारत रेलवे स्टेशन, टोटियां खराब, नहीं मिल रहा ठंडा पानी

Mon, 31 Mar 2025 12:49 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 31 Mar 2025 12:49 PM IST
सार

गर्मी में अगर रेलवे स्टेशन की टोटियां खराब हो जाए और रेलयात्रियों को ठंडा पानी नहीं मिले तो इसे क्या कहेंगे। जाहिर है स्टेशन अव्यवस्था का शिकार है। आलम ये है कि  प्याऊ का पानी गरम होने से यात्रियों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही। बता दें कि लगभग 2200 यात्री इस वाटर कूलर के भरोसे पर हैं।

विज्ञापन
Amrit Bharat Railway Station is a victim of chaos taps are damaged
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गर्मी का मौसम, तेज धूप और ऐसे में प्यास लगे तो अमृत भारत रेलवे स्टेशन पर इंतजाम घटिया स्तर के हैं। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक ही वाटर कूलर है। वहां भी ठंडा पानी नहीं मिल रहा है। पानी की टोटियां या तो खराब हैं या उनमें पानी नहीं आ रहा है। अमर उजाला की पड़ताल में यह बात सामने आई।

विज्ञापन


मऊ-शाहगंज विद्युतीकृत खंड पर स्थित आजमगढ़ रेलवे स्टेशन है। वर्तमान में स्टेशन पर प्रतिदिन 2200 यात्रियों का आवागमन होता है। यहां से प्रतिदिन 15 जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है। स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना मेंं किया गया है। यहां पर तीन प्लेटफार्म हैं। इन पर 2420 वर्गमीटर में यात्री छाजन, पीने के पानी के लिए 102 नल व 566 यात्रियों को बैठने के लिए सीट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


यहां अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कई नए कार्य किए जा रहे हैं। स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का दावा तो किया जा रहा लेकिन एक वाटर कूलर के भरोसे 2200 यात्री रहते हैं। ऐसे में उन्हें ठंडा पानी मिलना काफी मुश्किल होता है। स्टेशन पर अव्यवस्थाओं के चलते यात्रियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटफार्म दो व तीन पर नहीं मिल रहा ठंडा पानी
रेलवे स्टेशन पर ठंडे पानी के लिए सिर्फ प्लेटफॉर्म नंबर एक पर वाटर कूलर है। इसमें भी कभी ठंडा रहता तो कभी गर्म पानी आता है। प्लेटफार्म दो और तीन पर जो प्याऊ लगे हैं, वह खराब हैं। पानी के लिए यात्रियों को भटकना पड़ रहा है।

टूटी टोटियों को नहीं कराया ठीक, किया बंद
प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पांच पानी के बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथों पर 6 से 7 टोटियां लगाई गई थीं। उक्त बूथों में से किसी में एक तो किसी में तीन से चार टोटियां टूट चुकी थीं। टूटी टोटियों को ठीक करने के स्थान पर जिम्मेदारों ने उसे बंद कर दिया। वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जिनमें पानी भी नहीं आ रहा है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।


रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या के आधार पर वाटर कूलर की व्यवस्था की जाती है। जो नल खराब हैं उन्हें सही कराया जाएगा। स्टेशन पर ओवर रेटिंग कर बोतल बेचने की जांच कर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।- अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed