फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Amidst strict monitoring, the examination was given in 74036 candidates in both the shifts.

कड़ी निगरानी के बीच दोनों पालियों में 74036 अभ्यर्थियों में दी परीक्षा

Sun, 23 Jan 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Amidst strict monitoring, the examination was given in 74036 candidates in both the shifts.
शिबली कॉलेज से टीईटी देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : AZAMGARH
जिले में सुबह की पाली में 98 और शाम की पाली में 66 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई गई। सुबह की पाली में परीक्षा देने के लिए पंजीकृत 49295 अभ्यर्थियों में से 4867 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं द्घितीय पाली में परीक्षा देने के लिए पंजीकृत 33,178 अभ्यर्थियों में से 3570 ने परीक्षा छोड़ दी। अभ्यर्थियों को लेट होने के कारण कई परीक्षा केंद्रों पर उन्हें प्रवेश करने से रोका गया तो छात्र आंदोलित हो गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उनसे बातचीत की और उन्हें केंद्र में प्रवेश दिलाया। वहीं भीड़ अधिक होने के कारण केंद्रों के बाहर कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का जमकर उल्लंघन हुआ। 000000000
विज्ञापन

जिले में रविवार को 98 केंद्रों पर सुबह की पाली में और 66 केंद्रों पर शाम की पाली में शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई गई। सुबह की पाली में कुल 98 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई गई। इस पाली में परीक्षा देने के लिए कुल 49,295 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से परीक्षा देने के लिए आवंटित केंद्रों पर 44428 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। जबकि 4867 अभ्यर्थियों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा छोड़ दी। वहीं शाम की पाली में 66 केंद्रों पर ही शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई गई। इस पाली में परीक्षा देने के लिए कुल 33,178 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें 29608 ने परीक्षा दी बाकी के 3570 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पाली में कड़ी निगरानी में शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई गई। परीक्षा के दौरान किसी केंद्र पर गड़बड़ी या समस्या सामने नहीं आई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीके शर्मा के मुताबिक परीक्षा के लिए हर स्तर पर तैयारियां दुरुस्त कर की गई थीं।
विज्ञापन

व्हाट्एप पर फर्जी पेपर लीक होने की रही चर्चाएं
आजमगढ़। यूपी टीईटी की यह परीक्षा बीते 28 नवंबर को आयोजित की गई थी। लेकिन प्रश्नपत्र वायरल हो जाने की वजह से परीक्षा रद कर दी गई थी। वही परीक्षा रविवार को पुन: आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के बाद कुछ अभ्यर्थियों के हाथों में टीईटी का पेपर था। जिसे वह लीक होने की बात कह रहे थे। पेपर लीक होने की सूचना मिलते ही एसपी व डीएम मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल में पता चला कि जो पेपर उनके व्हाट्सएप पर आए थे वह फर्जी था। इसे लेकर क्षेत्र में जर्चाओं का बाजार गरम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों तक पहुंचने में हुई परेशानी
आजमगढ़। टीईटी परीक्षा के लिए जिले में 98 केंद्र बनाए गए थे। सुबह 10 बजे से परीक्षा थी। अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना भी था। ऐसे में वह सुबह ही घर से निकल पड़े। जो निजी संसाधन से थे वह तो आसानी से केंद्र तक पहुंच गए लेकिन जो बस के सहारे थे उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सवारी वाहन न मिलने से वह काफी परेशान भी दिखे। कुछ आटो चल भी रहे थे तो उन्होंने मौका का फायदा उठाते हुए दोगुना किराया लेकर केंद्रों तक पहुंचाया। इसे लेकर छात्रों में काफी रोष रहा।
गाइडलाइन की उड़ रही थी धज्जियां, बिना मास्क ड्यूटी कर रहे थे पुलिसकर्मी
आजमगढ़। शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। जितने परीक्षार्थी थे तो उनसे कहीं अधिक अभिभावक, हर परीक्षा केंद्र पर नजर आ रहे थे। कोरोना गाइडलाइन की हर परीक्षा केंद्रों के बाहर धज्जियां उड़ रही थी। बिना मास्क लगाए हुए लोग नजर आ रहे थे। वही ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मी भी गले में मास्क टांग कर कोरम पूरा करते नजर आए।
सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम, हैंड मेटल डिटेक्टर से हुई जांच
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को जिले में 98 केंद्रों पर आयोजित की गई। इस परीक्षा को नकल विहीन, सकुशल संपन्न कराने को भारी संख्या में पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा केंद्रों पर बिना मास्क किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। तो वही पुलिसकर्मी हैंड मेटल डिटेक्टर से परीक्षार्थियों की जांच कर अंदर जाने दे रहे थे। हर केंद्रों पर महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी थी।

बिना प्रमाण पत्र के पहुंचे अभ्यर्थी, गेट पर रोके गए
आजमगढ़। बिना प्रमाण पत्र के बहुत से अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए हैं, जिसके चलते उन्हें गेट पर रोक दिया गया है। डीआइओएस डा. वीके शर्मा ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को पहले ही बता दिया गया था कि प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र लेकर आना है। फोटो कापी लेकर आने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाणित कराकर लाना था। लेकिन कुछ अभ्यर्थी फोटो कापी बिना प्रमाणित लेकर केंद्र पर पहुंचे हैं, जिन्हें गेट पर रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed