फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ambedkar was abused video viral supporters strike and siege police station in azamgarh two arrested

आंबेडकर को बोला अपशब्द: वीडियो वायरल होने के बाद सड़क पर उतरे समर्थक, दो घंटे तक घेरा थाना; दोनों आरोपी अरेस्ट

Wed, 24 Jul 2024 08:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 08:49 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में संविधान निर्माता को अपशब्द कहने वाला वीडियो वायरल होने के बाद उनके समर्थक नाराज हो गए। हंगामा करते हुए उन्होंने मुबारकपुर थाने का घेराव कर दिया। सैकड़ों लोग की भीड़ देख थानाध्यक्ष ने कारवाई का आश्वासन दिया जब जाकर लोग शांत हुए। 

विज्ञापन
Ambedkar was abused video viral supporters strike and siege police station in azamgarh two arrested
मुबारकपुर थाना के बाहर लोगों से बात करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दो युवकों ने सोशल मीडिया पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति अपशब्द का प्रयोग किया था। इसे लेकर बुधवार को दर्जनों लोग मुबारकपुर थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


अमर्यादित टिप्पणी करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लगभग दो घंटे तक थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सराय मुबारक गांव निवासी अतीकुर्रहमान ने बुधवार को थाना प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर से शिकायत की थी। 



आरोप था कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर ब्यौहरा गांव निवासी कृष्णकांत यादव व मुस्तफाबाद गांव निवासी अर्जुन चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान काफी संख्या में थाने पहुंचे लोगों ने आरोपी दोनों युवकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार कर लिया।


बोले अधिकारी
मुबारकपुर क्षेत्र में डॉ. आंबेडकर के प्रति सोशल मीडिया पर अपशब्द के प्रयोग के बाद लोगों में नाराजगी को देख त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की कार्रवाई से लोग संतुष्ट हैं और मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। - शैलेंद्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed