{"_id":"67f533f8294a569a4405297d","slug":"alternative-arrangements-should-be-made-for-fruit-vendors-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: फल विक्रेताओं के लिए की जाए वैकल्पिक व्यवस्था, भाजपा उपाध्यक्ष नीलम सोनकर डीएम से मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: फल विक्रेताओं के लिए की जाए वैकल्पिक व्यवस्था, भाजपा उपाध्यक्ष नीलम सोनकर डीएम से मिली
Tue, 08 Apr 2025 08:04 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 08 Apr 2025 08:04 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष नीलम सोनकर डीएम से मिली और फल विक्रेताओं की समस्याओं से अवगत कराया। जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा इनका रोजगार जहां था वो जगह खाली करा दी गई है जिससे इनके सामने रोजी-रोटी का संकट मंडरा रहा है लिहाजा इसकी व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पहुंची भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दीवानी कचहरी के सामने वर्षों से फल बेचकर जीवन यापन करने वाले सोनकर समाज के विक्रेताओं को प्रशासन द्वारा हटाए जाने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट मंडरा रहा है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर ने मंगलवार को डीएम से मुलाकात की और प्रभावित विक्रेताओं के लिए वैकल्पिक स्थान की मांग उठाई।
विज्ञापन
बताते चलें कि प्रशासन ने हाल ही में दीवानी कचहरी के सामने से फल विक्रेताओं को हटाने की कार्रवाई की, जिससे सोनकर समाज के इन परिवारों की आजीविका खतरे में पड़ गई है। विक्रेताओं का कहना है कि वे दशकों से मेहनत कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे, लेकिन अब उनके सामने बेरोजगारी की चुनौती खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पहुुंची नीलम सोनकर ने इस कार्रवाई को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दीवानी कचहरी के सामने हमारे समाज के लोग वर्षों से फल बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। प्रशासन ने अचानक उन्हें हटा दिया, लेकिन न तो कोई पूर्व सूचना दी गई, न ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
हमने डीएम से निवेदन किया है कि इन विक्रेताओं को तुरंत कोई उपयुक्त जगह दी जाए, ताकि वे फिर से अपना व्यापार शुरू कर सकें और उनका जीवन पटरी पर लौट सके।