फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Along with water conservation, the message of cleanliness was given

जल संचयन के साथ ही स्वच्छता का दिया संदेश

Tue, 22 Mar 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Along with water conservation, the message of cleanliness was given
ठेकमा ब्लाक पर विश्व जल संरक्षण दिवस पर जल संचय करने की शपथ लेते कर्मचारी। - फोटो : AZAMGARH
विश्व जल दिवस पर मंगलवार को परिवर्तन सेवा संस्थान गांधीगीरी टीम की ओर से जल संचयन अभियान के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत अग्रसेन चौराहे से जल संचयन जागरूकता संदेश के लिए वाहन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

जल संचयन संदेश वाहन को जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी व सचिव विवेक पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने कहा कि जल संचयन पर परिवर्तन सेवा संस्थान की जागरूकता संदेश वाहन यात्रा सराहनीय है। कहा कि शहर के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत ने सभी को जल संचयन पर अपना योगदान देने की अपील की। विशिष्ट अतिथि सत्येंद्र राय और आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि तपती धूप में जिस तरह से संस्थान के युवक घर-घर जाकर लोगों को गुलाब का फूल देकर जल को बचाने की मुहिम चलाए थे, ऐसा अनोखा अभियान काबिले तारीफ है। इससे समाज को सीख लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

एसएनआरडी पब्लिक स्कूल में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने जलसंरक्षण पर जोर दिया। सत्येंद्र राय ने कहा कि जीवन के लिए सबसे जरूरी पानी है। इसका संचयन करना होगा। ओमवीर पांडेय ने कहा कि आजमगढ़ ही नहीं अपितु देश के दूसरे शहरों में भी जल संचय पर संस्था कार्य कर रही है। संस्था के तकनीकी विशेषज्ञ बिल गेट्स एंड मेलिंडा फाउंडेशन डेवलपमेंट बैंक, वाटर एंड इंडिया, सेंटर फार साइंस एंड इन्वायरमेंट, भारत सरकार जैसी संस्थाओं को जल सुधार संचयन जैसे मुद्दों पर तकनीकी सहायता प्रदान कर रहे हैं। कलाकार अभिषेक पंडित ने कहा कि जितना हो सके हमें पानी को संरक्षित करने में योगदान करना चाहिए। घरों के नलों को ठीक करना चाहिए। इस अवसर पर ऋषभ उपाध्याय, शिवम तिवारी, अमित मेहता, जितेंद्र साहू, शशि भूषण पांडेय, गौरव चौरसिया, गूंजन श्रीवास्तव, संजीव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
जल का दुरुपयोग न करने की ली शपथ
ठेकमा । विश्व जल दिवस पर मंगलवार को ठेकमा ब्लॉक में कर्मचारियों और प्रधानों ने जल का दुरुपयोग न करने की शपथ ली।
प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रमोद राय ने कहा कि जल है तो जीवन है यदि आज हम अधिक से अधिक जल का दुरुपयोग करेंगे तो आने वाले कल के लिए क्या होगा। जिस प्रकार इस समय जल का दोहन हो रहा है उसे देखकर लगता है कि आने वाले समय में जल का गंभीर पैदा हो सकता है। सहायक विकास अधिकारी मिथिलेश राय ने अपने कर्मचारी व प्रधान को निर्देश देते हुए कहा कि जहां-जहां भी जिस-जिस गांव में शौचालय बने हुए हैं। उन शौचालय से पानी का दुरुपयोग न होने पाए। इस अवसर पर रवि गुप्ता, इश्तियाक अहमद, विवेकानंद राय, चंदन राम, सभार यादव, चंदन प्रजापति, शिव शंकर सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed