फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Along with Ramnagari, lamps made in Nizamabad will also shine across the seven seas.

Azamgarh News: रामनगरी के साथ ही सात समुंदर पार भी जगमगाएंगे निजामाबाद के बने दीये

Sun, 05 Nov 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Along with Ramnagari, lamps made in Nizamabad will also shine across the seven seas.
निजामाबाद। जिले के निजामाबाद में बने दीये इस बार मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या के साथ ही सात समुंदर पार के देशों में भी जगमगाएंगी। मिट्टी के डिजाइनर दीये का आर्डर मिलते ही कुम्हारों की खुशी का ठिकाना नहीं है। कारण कि एक तो उनके बनाए दीये भगवान श्रीराम के मंदिर और सात समुंदर पार के देशों में जगमगाएंगे, दूसरी बात यह कि दीये के बदले पैसा मिलेगा। इस दीपावली पर कुम्हारों को एक करोड़ से अधिक का आर्डर मिल चुका है। इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है।
विज्ञापन

एक जिला, एक उत्पाद में शामिल निजामाबाद की विश्व प्रसिद्ध ब्लैक पॉटरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। निजामाबाद के हुसैनाबाद गांव के कलाकार युद्धस्तर पर डिजाइनर दीये के साथ ही माता लक्ष्मी व भगवान गणेश की मूर्ति बना रहे हैं। हस्तशिल्पकारों ने बताया कि अयोध्या में भी निजामाबाद की मिट्टी के दीये इस बार भी पहुंच रहे हैं। दीया कारोबारी महेंद्र प्रजापति ने बताया कि मुख्य रूप से लगभग 40 प्रकार के दीये का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन

महेंद्र प्रजापति ने बताया कि हमारे द्वारा बनाए गए सबसे बेहतरीन दीये जिसमें गोल्डन दीया, कॉइन, ओरिएंटल, देजी, झूमर, कटिंग व सादा दीया मुंबई भेजा जाता है। वहां से जिस व्यक्ति द्वारा खरीदा जाता है उसके जरिए ट्रांसपोर्ट के जरिए अमेरिका और साउथ अफ्रीका भेजा जाता है। इस वर्ष जी-20 सम्मेलन के बाद हम लोगों को लंबा ऑर्डर मिट्टी के बर्तन का भी मिला था। मुख्य रूप से दीया कारोबारी में महेंद्र प्रजापति, बृजलाल, सोनू अमेरिका, संदीप, हंसराज, संजय, पिंटू, त्रिभुवन व विजय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed