फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Alleging wrong measurement, petrol poured on himself, Naib Tehsildar slapped him

Azamgarh News: गलत पैमाइश का आरोप लगाते हुए खुद पर डाला पेट्रोल, नायब तहसीलदार ने मारा थप्पड़

Mon, 08 Jul 2024 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Alleging wrong measurement, petrol poured on himself, Naib Tehsildar slapped him
रानी की सराय। रानी की सराय के क्यामपुर गांव में रविवार को जमीन पैमाइश के दौरान युवक ने पैमाइश का विरोध जताते हुए पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मी व नायब तहसीलदार ने दौड़कर पकड़ लिया। नायब तहसीलदार ने युवक को थप्पड़ मारा और पुलिस से डंडा लेकर युवक पर मारने को ताना। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं रानी की सराय थाने की पुलिस युवक को थाने पर लाई और उसका शांतिभंग में चालान कर दी।
विज्ञापन

क्यामपुर गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद था। रविवार को राजस्व टीम पुलिस के साथ गांव पहुंची। जमीन की पैमाइश करा रही थी। इस बीच कोटवा गांव के संदीप उपाध्याय भी मौजूद था। उन्होंने पैमाइश गलत तरीके से करने का आरोप लगाते हुए खुद पर पेट्रोल डाल लिया। इतने में वहां मौजूद पुलिस ने संदीप को पकड़ लिया और थाने लाई। पीड़ित पक्ष ने बताया कि विपक्षी द्वारा भूमि को घेरने के लिए मापी कराई जा रही है। वहां रकबा कम होने के कारण विपक्षी द्वारा जब मापा जा रहा तो एक जरीब उसके खेत में आकर गिर रही है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि यदि रकबा कम हो रहा तो सभी गाटेदारों में कम किया जाए, उसके गाटे से क्यों पूरा लिया जा रहा है। बताया कि इसे लेकर उसने कोर्ट से स्टे भी लिया है। इसके बाद भी पैमाइश गलत तरीके से कराई जा रही है। जिसके विरोध में उसके पति ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया।
विज्ञापन


00

मामला संज्ञान में नहीं है। एक वकील का फोन आया था। इसे लेकर नायब तहसीलदार से बात करने पर पता चलेगा कि क्या मामला है। जहां तक रही बात थप्पड़ मारने की तो यह गलत है। यदि ऐसा कुछ है तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ज्ञानचंद गुप्ता, एसडीएम सदर आजमगढ़।

00

भूमि की पैमाइश हो रही थी। उसी समय युवक ने पेट्रोल को अपने ऊपर डाल लिया। उसका शांतिभंग की धारा में चालान किया जाएगा। पूरी जानकारी नायब तहसीलदार ही बता पाएंगे।

- प्रदीप कुमार मिश्रा, एसओ रानी की सराय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed