फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Allegations of selling medicines taken from outside at Jan Aushadhi Kendra

Azamgarh News: जन औषधि केंद्र पर बाहर से दवा ले जाकर बेचने का आरोप

Tue, 24 Feb 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Allegations of selling medicines taken from outside at Jan Aushadhi Kendra
सीएचसी अहरौला पर दवा की मर्जी दिखाता मरीज। संवाद
अहरौला। सीएचसी परिसर में खुले जन औषधि केंद्र पर मंगलवार को बाहर से दवा ले जाकर मरीज को देने पर कहासुनी होने लगी। मरीज के तीमारदार ने इसकी शिकायत एक्स के जरिये स्वास्थ्य मंत्री और विभाग के उच्चाधिकारियों से की।
विज्ञापन

क्षेत्र के पूरा दूबे निवासी जनार्दन पांडेय इलाज कराने सीएचसी अहरौला पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि चेकअप के बाद डॉक्टर ने पर्चे पर दवा लिखी। इसमें कुछ अस्पताल और कुछ दवा परिसर में खुले जन औषधि केंद्र से लेनी थी। बताया कि जब वह दवा लेने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर पहुंचे, तो दवा बाहर से मंगा कर दी गई। इसके बाद मरीज के तीमारदार और जन औषधि संचालक से इसे लेकर कहासुनी होने लगी। तीमारदार शशांक पांडेय ने इसकी शिकायत डिप्टी सीएमओ डॉ. आलेंद्र कुमार और ट्वीट के माध्यम से स्वास्थ्य निदेशालय, स्वास्थ्य मंत्री से की। इसकी जानकारी मिलने के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्पित मौर्य, महामंत्री अमित श्रीवास्तव, बिरजानंद तिवारी वहां पहुंचे। इन्होंने भी इसका विरोध जताया। कहा कि यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक नहीं है। इसकी कई बार शिकायत भी हो चुकी है इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। डीएम और स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर इसकी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

मरीज के तीमारदार ने फोन कर इसकी शिकायत की है। पर्ची और दवा की फोटो भी भेजी है। मामला संज्ञान में है और बार-बार इस तरह की शिकायत मिल भी रही थी। जांच करके कार्रवाई की जाएगी। -- डॉ. आलेंद्र कुमार, डिप्टी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed