फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Allegations of misdemeanor with minor, police is telling ground dispute

नाबालिक के साथ दुष्कर्म का आरोप, पुलिस बता रही जमीनी विवाद

Tue, 15 Dec 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Allegations of misdemeanor with minor, police is telling ground dispute
महाराजगंज। महराजगंज थाना में सोमवार देर शाम अपनी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म करने की शिकायत लेकर थाने पहुंचे व्यक्ति को पुलिस ने उल्टे थाने पर बैठा लिया। पिता पर ही आरोपी पक्ष की बहू के साथ छेड़खानी का आरोप पुलिस लगा रही है। देर शाम तक दोनों पक्ष थाने पर थे। बाद में पुलिस ने इसे भूमि विवाद बताकर दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने बताया कि वह परिवार के साथ नौ दिसंबर को रिश्तेदार के यहां शादी में सम्मिलित होने के लिए गई थी। घर पर नाबालिग बेटी, उसके पिता व दो छोटे भाई थे। रात नौ बजे पिता सो गए थे। लड़की घर के बाहर निकली तो छत पर खड़े पड़ोसी ने मौका देख उसके साथ दुष्कर्म किया। वापस लौटी तो पति ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने कोई कार्रवाई करने के बजाए उल्टा उन्हें ही थाने पर बैठा लिया। महिला ने एसपी कार्यालय पर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसओ गजानंद चौबे ने बताया कि मामले में आरोपी पक्ष की महिला की ओर से भी लड़की के पिता पर छेड़खानी के गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों में भूमि का विवाद है। इसी कारण ये आरोप लगाए जा रहे हैं। दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed