फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Allegations of fake deeds of highway land

हाईवे किनारे की भूमि का फर्जी बैनामा कराने का आरोप

Mon, 29 Jun 2020 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Allegations of fake deeds of highway land
आजमगढ़। फर्जी रजिस्ट्री कराए जाने का आरोप लगाते हुए अतरौलिया के खानपुर फतेह गांव निवासी ने जिला प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने फर्जी रजिस्ट्री को निरस्त कराने और दोषियों को दंडित किए जाने के साथ अपने परिवार के जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मेरी आराजी गाटा संख्या 202 रकबा 0.737 हेक्टेयर व गाटा संख्या 345 रकबा 0.8160 हेक्टेयर और गाटा संख्या 346 रकबा 1.7550 हैक्टेयर आजमगढ़-फैजाबाद राजमार्ग और उसके आसपास स्थित हैं। इस पर पीड़ित और उसके भाई लालजी सिंह सह खातेदार काबिज हैं। पीड़ित ने अपने जीवन पर नौ कमरे का पक्का निर्माण कराया है। पीड़ित के हिस्से पर अंबेडकरनगर के एक व्यक्ति ने विद्यालय निर्माण कराने के लिए भूमि की रजिस्ट्री करने का प्रस्ताव रखा। पीड़ित ने प्रस्ताव से इंकार कर दिया। आरोप है कि उस व्यक्ति ने साजिश के तहत लगभग 7.5 बीघा भूमि धन-बल से प्रभाव में किसी अन्य व्यक्ति को फर्जी रूप से खड़ाकर, फर्जी आधार कार्ड लगाकर 17 जून को बैनामा करा लिया। पीड़ित ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर फर्जी रजिस्ट्री की जांच कराकर उसे निरस्त कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed