फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Allegation: Woman fainted in Tehsil, officers did not come

आरोप : तहसील में बेहोश हुई महिला, नहीं आए अफसर

Thu, 26 Feb 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Allegation: Woman fainted in Tehsil, officers did not come
निजामाबाद तहसील में बेहोश पड़ी महिला। संवाद
निजामाबाद। पट्टेदारों से हुई मारपीट के मामले में तहसील में पुलिस जीप से लाई गई महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसकी बेटी पुलिस प्रशासन से गुहार लगाती रही लेकिन कोई देखने तक नहीं पहुंचा। दर्द से तड़पती महिला बेहोश हो गई। बेटी ने 1076 मुख्यमंत्री पोर्टल पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई और दवा कराने की मांग की। इस मामले में अधिवक्ताओं के विरोध जताने और वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस महिला को मेडिकल कराने के लिए ले गई। तहसील कैंपस में फतेहपुर गांव की निवासी वंदना भारती ने बताया कि उसकी मां सावित्री देवी (55) के विरुद्ध पारिवारिक विवाद में निजामाबाद थाने में प्रार्थना पत्र पड़ा था। जांच के बाद पुलिस की जीप से उन्हें तहसील लाया गया। यहां पहुंचते ही मां की तबीयत खराब हो गई। दर्द के चलते वो बेहोश होकर गिर गईं। मैं न्याय के लिए गुहार लगाती रही लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। वहीं अपने चेंबर में एसडीएम समेत सभी अधिकारी बैठे रहे लेकिन कोई बाहर नहीं निकला। इसके बाद मैंने 1076 मुख्यमंत्री पोर्टल पर फोन कर न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान करीब दो घंटे तक मां बेहोशी की हालत में पड़ी रही। अधिवक्ताओं ने इस संबंध में निजामाबाद थाने से शिकायत की। मामले का वीडियो प्रसारित होने के बाद महिला पुलिस पहुंची और मेडिकल कराने के लिए ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed