फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Allegation of selling land with fake documents, case filed

Azamgarh News: फर्जी दस्तावेजों से जमीन बेचने का आरोप, मुकदमा

Tue, 20 May 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Allegation of selling land with fake documents, case filed
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के थिरईपट्टी गांव निवासी प्रभाकर तिवारी ने अपनी जमीन के अवैध बिक्री का आरोप लगाया। उन्होंने अधिकारियों से लेकर प्रमुख सचिव को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सत्यप्रकाश, वेदप्रकाश, चन्द्रप्रकाश, सूर्यप्रकाश और जयप्रकाश ने फर्जी दस्तावेज बनाकर उनकी जमीन 13 दिसंबर 2024 को एक सोसाइटी के नाम बैनामा कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रभाकर ने 23 जून 2018 को यह जमीन नरेंद्र और रतन पाठक से खरीदी थी, जिसका दाखिल-खारिज 30 नवंबर 2019 को हुआ। जमीन पूर्व में शिवकली की थी, जो 1980 में पाठक बंधुओं को बेची गई। आरोपियों ने चकबंदी अधिकारी सगड़ी में एकपक्षीय आदेश कराया, जिसके खिलाफ प्रभाकर का वाद विचाराधीन है। बैनामे में अंबेडकर नगर और गाजीपुर के गवाह शामिल हैं। आरोपी कब्जा करने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रभाकर ने एक अक्तूबर 2024 को सब-रजिस्ट्रार, बूढ़नपुर और 10 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री को शिकायत की। प्रमुख सचिव के आदेश पर जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। अतरौलिया पुलिस जांच कर रही है। अतरौलिया थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामला जमीन से संबंधित है। जांच चल रही है, दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed