फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Allegation of illegal recovery in the name of getting medical done in CMO office

सीएमओ कार्यालय में मेडिकल बनवाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Sat, 20 Aug 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Allegation of illegal recovery in the name of getting medical done in CMO office
आजमगढ़। सीएमओ कार्यालय में मेडिकल बनवाने के नाम पर हो रही अवैध वसूली को लेकर शनिवार को प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों ने जमकर हंगामा किया। 100 से 500 रुपये तक की हो रही वसूली से आक्रोशित छात्रों ने प्रमाण पत्र बनाने वाले बाबू के साथ ही सीएमओ तक का घेराव किया। घंटो सीएमओ कार्यालय घेट पर पानी भी भीगते हुए धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने कार्यालय में अवैध वसूली पर रोक लगाने को लेकर सीएमओ को पत्रक भी दिया। छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं आदि के लिए मेडिकल प्रमाण पत्र लगता पड़ता है। यह प्रमाण पत्र सीएमओ कार्यालय में बनाया जाता है। इस मेडिकल प्रमाण पत्र के नाम पर सीएमओ कार्यालय में तैनात डिप्टी सीएमओ व बाबू द्वारा छात्रों ने 100 से 500 रूपये तक की अवैध वसूली की जाती है। जबकि निर्धारित शुल्क मात्र 32.50 रुपये है। अवैध वसूली को लेकर जब हंगामा शुरू हुआ तो उस समय सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी तहसील दिवस पर गए हुए थे। उनके कार्यालय पहुंचते ही आक्रोशित छात्र कार्यालय में पहुंच गए और कार्यालय में हो रहे अवैध वसूली की शिकायत करने के साथ ही जमकर हंगामा किया। छात्रों ने सीएमओ को शिकायती पत्रक देते हुए प्रकरण की जांच करा कर कार्रवाई की मांग किया। इसके साथ ही छात्रों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर बरसात में भीगते हुए धरना प्रदर्शन किया। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि वर्तमान में मेडिकल बनाने का काम डिप्टी सीएमओ अरविंद चौधरी द्वारा किया जा रहा है। छात्रों ने अवैध वसूली की शिकायत की है जिसकी जांच करायी जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पूर्व में भी ऐसी शिकायत हुई थी। जिस पर पटल सहायक को स्थानांतरित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed