फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Allegation of embezzling Rs 5 lakh in the name of opening a shop

Azamgarh News: दुकान खुलवाने के नाम पर पांच लाख हड़पने का आरोप

Sun, 24 Mar 2024 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Allegation of embezzling Rs 5 lakh in the name of opening a shop
शहर कोतवाली के टेढ़िया मस्जिद निवासी एक व्यक्ति ने नरौली क्षेत्र में शॉपिंग मॉल में दुकान के लिए एक डेवलपर को दो बार में पांच लाख रुपये 2016 में दिया दिया था। अब तक डेवलपर ने न तो उसे दुकान उपलब्ध कराया न ही पैसा ही वापस किया। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसपी को दिए पत्रक में पीड़ित शेख अब्दुल्ला ने बताया कि नरौली में रूपाली इन्फ्रावेंचर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शॉपिंग मॉल का निर्माण कराया जा रहा था। 2016 में उक्त मॉल में ग्राउंउ फ्लोर पर दुकान नौ की उसने बुकिंग की। ढाई लाख रुपये तत्काल बयाना दे दिया गया। शेष ढाई लाख बाद में चेक व नकद रूपाली के निदेशक रत्नाकर गुप्ता व जमशेद अहमद को दिया। अब तक दोनों ने न तो उसे दुकान ही उपलब्ध कराए न ही पैसा ही वापस कर रहे हैं। पैसा मांगने पर गालियां देने के साथ ही जानमाल की धमकी दी जा रही है। थाने पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। एसपी के निर्देश पर पीड़ित की शिकायत के आधार पर शहर कोतवाली थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। दर्ज किए गए मुकदमे में रत्नाकर गुप्ता व जमशेद अहमद को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed