फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Allegation of embezzlement in the construction of drain in Atrauliya Nagar Panchayat

Azamgarh News: अतरौलिया नगर पंचायत में नाले के निर्माण में गबन का आरोप

Thu, 27 Mar 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Allegation of embezzlement in the construction of drain in Atrauliya Nagar Panchayat
आजमगढ़। नाले के निर्माण में दो करोड़ के गबन का आरोप के शिकायत के बाद प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। क्षेत्रीय संयोजक श्रम प्रकोष्ठ रमाकांत मिश्र ने पत्र देकर गबन की जांच की मांग की थी। शिकायत में अतरौलिया नगर पंचायत में आजमगढ़-अयोध्या राजमार्ग के किनारे नाले के निर्माण में लगभग दो करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


रमाकांत मिश्र ने कहा कि 24 जून 2024 को पांच नालों के निर्माण के लिए निविदा निकाली गई। छह फर्मों ने ई-टेंडर डाला, लेकिन सभी फर्में अपात्र थीं। तत्कालीन अधिशासी अधिकारी डॉ. लव कुमार मिश्र ने जानकारी के बाद फाइनेंशियल बिड नहीं खोली, लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद प्रभारी अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष ने मनमर्जी से एक फर्म को काम सौंप दिया। शिकायत में दावा है कि दो करोड़ का कार्य नगर पंचायत नहीं करा सकती, इसलिए एक ही कार्य को पांच हिस्सों में बांटकर टेंडर जारी किया गया। नगर पंचायत की आंतरिक नालियां जर्जर हालत में हैं और बब्बर चौक पर बरसात का पानी सड़कों पर बहता है। इसके बावजूद शासकीय धन के दुरुपयोग की नीयत से राजमार्ग के किनारे नाला बनाया जा रहा है, जहां आसपास आवासीय मकान भी नहीं हैं। टेंडर प्रक्रिया और नाले के औचित्य पर सवाल उठाते हुए भाजपा नेता ने जांच और वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम को त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed