फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Allahabad High Court Group C exam held at three centers of the district

Azamgarh News: जिले के तीन केंद्रों पर हुई इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप सी की परीक्षा

Mon, 19 Dec 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Allahabad High Court Group C exam held at three centers of the district
आजमगढ़। इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। पहले दिन जिले के चार केंद्रों व दूसरे दिन रविवार को जिले के तीन केंद्रों पर परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 1628 अभ्यर्थियों में से 225 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं बाकी के 1403 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) समेत जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की थी। केंद्रों पर सीजीएम, जिला जज, एडीजे समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा के दौरान जायजा लिया।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड के सिटी कोआर्डिनेटर नीलेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में ग्रुप सी और ग्रुप डी की परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई। बताया कि ग्रुप डी के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर को जिले के चार केद्रों पर किया गया। जिसमें सेंट जेवियर्स स्कूल हाईस्कूल एलवल, सेंट जेवियर्स स्कूल संम्मोपुर गोपालपुर, चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंड्री स्कूल बेलइसा व सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर शामिल रहा। जिसमें दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक एकल पाली में परीक्षा हुई जिसमें 2305 अभ्यर्थियों में से 337 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं 1968 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, ग्रुप सी के पदों के लिए परीक्षा 18 दिसंबर यानी रविवार को तीन केंद्रों पर हुई। जिसमें सेंट जेवियर्स स्कूल संम्मोपुर गोपालपुर, चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंड्री स्कूल बेलइसा व सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर शामिल रहा। परीक्षा दोपहर 3 से 4.30 बजे तक हुई। जिसमें 1628 अभ्यर्थियों में से 1403 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 225 ने परीक्षा छोड़ दी। सीबीएसई बोर्ड के सिटी कोआर्डिनेटर नीलेश श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed