फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   All three SSOs sacked due to scorching lineman from current

करंट से लाइनमैन के झुलसने में तीनों एसएसओ बर्खास्त

Tue, 15 Dec 2020 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
All three SSOs sacked due to scorching lineman from current
अंबारी। ट्रांसफॉर्मर लगाने के दौरान विभागीय लापरवाही से संविदाकर्मी के झुलसने के मामले में कार्यदायी संस्था ओरियन सिक्योर ने अपने तीन एसएसओ को बर्खास्त कर दिया है। उधर, झुलसे संविदाकर्मी की मदद के लिए बिजली विभाग भी आगे आया है।
विज्ञापन

अभिषेक यादव (23) पुत्र फूलचंद यादव निवासी दबदबा थाना पवई फूलपुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदाकर्मी है। शनिवार शाम शटडाउन लेकर वह जले ट्रांसफॉर्मर को बदलने में लगा था। एसएसओ की लापरवाही से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। इससे खंभे पर चढ़ा अभिषेक गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे फूलपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अभिषेक के पिता फूलचंद यादव भी फूलपुर सबस्टेशन पर संविदाकर्मी हैं। बिजली विभाग के अवर अभियंता फूलपुर निखिल शेखर सिंह ने बताया कि अभिषेक के पिता फूलचंद को 40 हजार की मदद दी गई है। इलाज का पूरा खर्च विभाग उठाएगा। लापरवाही बरतने के मामले में तीनों एसएसओ आशीष, राहुल, रविन्द्र को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed