फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   All preparations remained stalled, board exam postponed

धरी रह गईं सारी तैयारियां, बोर्ड परीक्षा हो गई स्थगित

Wed, 05 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
All preparations remained stalled, board exam postponed
आजमगढ़। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यूपी बोर्ड की आठ मई से प्रस्तावित परीक्षा स्थगित कर दी थी। परीक्षा तिथ घोषित नहीं होने विद्यार्थी परेशान हैं। करीब एक माह होने को है लेकिन अभी तक परीक्षा की कोई तिथि निर्धारित नहीं हुई। जबकि परीक्षा आयोजन को लेकर बैठक होनी थी जो अभी तक नहीं हो सकी है। कोविड-19 ने छात्र-छात्राओं और माध्यमिक शिक्षा विभाग की तैयारियों पर पानी फेर दिया है। जिले के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के करीब 195896 विद्यार्थी भी चिंतित हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आठ मई से होनी थी। शिक्षा विभाग की ओर से इसे लेकर तैयारी भी तेज चल रही थी। जिले में कुल 290 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें करीब एक लाख 95 हजार 896 परीक्षार्थी शामिल होने थे। जिसमें हाईस्कूल के 104137 व इंटरमीडिएट के 91759 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा की तिथि घोषित होते ही छात्र-छात्राएं परीक्षा में जुट गए। परीक्षा की तिथि नजदीक आई तो शासन ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बोर्ड परीक्षा को टालने का निर्णय ले लिया। परीक्षा टलने से छात्रों की तैयारी धरी की धरी रह गई। ऐसे में छात्रों की रूटीन भी बदल गई। इसे लेकर छात्रों में चिंता बना हुआ है कि आखिरकार परीक्षा कब होगी। होगी भी या नहीं कारण कि अब तो बहुत लेटलतीफी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed