फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ali Abbas and Saif Ali Khan's effigy burnt

अली अब्बास और सैफ अली खान का पूतला फूंका

Sat, 23 Jan 2021 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ali Abbas and Saif Ali Khan's effigy burnt
कलेक्ट्रेट चौराहे पर तांडव वेब सीरिज के निर्देशक का पूतला फूंकते राणा प्रताप सेना के कार्यकर्ता - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। महाराणा प्रताप सेना के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कलेक्ट्रेट चौराहे पर शुक्रवार को तांडव वेब सीरिज के निर्देशक अली अब्बास जफर और अभिनेता सैफ अली खान का पुतला फूंका गया। वेब सीरिज के पोस्टर जलाए गए।
विज्ञापन

सेना के प्रदेश प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि तांडव वेब सीरिज के माध्यम से हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कुचक्र रचा जा रहा है। उनके धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की जा रही है। हम अपने देवी-देवताओं को आदर्श मानकर उनकी पूजा करते हैं लेकिन तांडव सिरीज में उसका मखौल उड़ाया गया है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन मंत्री जय सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक प्रलापों का पुरजोर विरोध करते हैं।धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष कर इसकी निंदा करते है। जिला संयोजक सुरेन्द्र यादव ने कहा कि निर्देशक व अभिनेता सैफ अली खान को जेल भेजा जाए। अमलेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, शितलू सिंह, प्रमोद यादव, चंद्रभूषण सिंह, रोहत सोहनी, मदन कन्नौजिया, दिनेश खंडेलिया, नंदलाल विश्वकर्मा, बब्बू सिंह, अमित श्रीवास्तव, फूल प्रकाश सिंह, अवनीश पांडेय, मनोज सिंह, नरेंद्र सिंह जवाहर लाल, बालचंद चौधरी, प्रवीण कुमार सिंह मुन्ना, प्रदीप भारती, सोनू सोनकर, समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed