फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Atiq Ahmed Shot Dead Alert after Atiq murder case in azamgarh

Azamgarh News: अतीक- अशरफ हत्याकांड के बाद जिले में अलर्ट, मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बरती जा रही विशेष चौकसी

Mon, 17 Apr 2023 12:38 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 17 Apr 2023 12:38 PM IST
सार

प्रयागराज में माफिया अतीक व उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद आजमगढ़ जिले में भी अलर्ट जारी हो गया है। एसपी अनुराग आर्य ने आधी रात की शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों का चक्रमण कर हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन
Atiq Ahmed Shot Dead Alert after Atiq murder case in azamgarh
पुलिस - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

प्रयागराज में माफिया अतीक व उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद आजमगढ़ जिले में भी अलर्ट जारी हो गया है। एसपी अनुराग आर्य ने आधी रात की शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों का चक्रमण कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान मातहतों को पूरी तरह से अलर्ट मोड में रहने का भी निर्देश दिया गया।

विज्ञापन


माफिया अतीक व अशरफ की शनिवार की रात साढ़े दस बजे प्रयागराज में मीडियाकर्मी की भेष में आये बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दिया। इस हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। इसी के तहत जिले में भी शांति व्यवस्था कायम रखने को ले कर पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने आधी रात एक बजे खुद मुस्लिम बाहुल्य इलाकों तकिया, पहाड़पुर आदि क्षेत्रों का चक्रमण किया। इस दौरान एसपी ने मातहतों को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। पूरे जिले में पुलिस फोर्स को सक्रिय कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़पुर में तैनात रही पुलिस

रविवार को अवकाश के दिन ईद को देखते हुए जहां तकिया क्षेत्र में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। वहीं इस दौरान प्रयागराज की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर रहा। नगर के तकिया क्षेत्र से होकर गुजरने वाले मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती रही है। पहाड़पुर में पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते नजर आए।

गर्मी से परेशान दिखे पुलिस कर्मी

 नगर के पहाड़पुर तिराहे पर बहुत से जवान ड्यूटी पर तैनात थे। रविवार की दोपहर में गर्मी इतनी अधिक थी कि उनके हलख सूख जा रहे थे। जिसके लिए पुलिस कर्मी पानी के लिए काफी परेशान नजर आए। उनके द्वारा वहां से गुजर रहे ऑटो वाटर सप्लाई की गाड़ी को रोककर उसमें से पीने के लिए पानी भरा गया।
रेलवे स्टेशन पर हुई गश्त
आजमगढ़। प्रयागराज की घटना को लेकर रेलवे पुलिस भी काफी मुस्तैद रही। आरपीएफ और जीआरपी प्रभारियों द्वारा फोर्स के साथ स्टेशन पर भ्रमण किया गया। इस दौरान स्टेशन पर कैफियात एक्सप्रेस से उतरने यात्रियों के सामानों की तलाशी भी ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed