फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Alam, Tazia and the funeral of the coffin

Azamgarh News: अलम, ताजिया और ताबूत की जियारत की

Fri, 08 Sep 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Alam, Tazia and the funeral of the coffin
चेहल्लुम पर शुक्रवार को अलम, ताजिया, ताबूत और दुलदुल का जुलूस निकाला गया। इसके पूर्व मरहूम सैयद अमीर जाफर के आवास के पास मजलिस में मौलाना ने कर्बला के मंजर बयान किए। जुलूस का देर शाम करबला में अलविदा नौहा पढ़ समापन किया गया।
विज्ञापन


मजलिस में मौलाना आरजू हुसैन ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों ने दीन को बचाने के लिए कर्बला में शहादत दे दी। जुलूस गांव के विभिन्न अजाखानों के सामने से होता हुआ माहुल रोड पहुंचा जहा अजादारों की भीड़ उमड़ पड़ी। जुलूस के साथ अजादर ताजिया, अलम और ताबूत लेकर चल रहे थे। जिस पर अजादारों ने फूल माला चढ़ा कर खिराजे अकीदत पेश की।
विज्ञापन

कई स्थानों पर मौलाना मोहम्मद मेहदी, मौलाना शहेंवाज हैदर, मौलाना महमूद अब्बास, मौलाना आसिफ विस्वानी, मौलाना जावेद खतीबी ने मजलिस पढ़ी। अंजुमन असगरिया गाजीपुर, अंजुमन नूरुल इस्लाम जलालपुर, अंजुमन गुंचए नासरूल अजा बडागांव, गुलशने अब्बास शाहगंज ने नौहा मातम किया। संचालन सहेर अरशी और शकील फराज ने किया। जुलूस में तस्लीम हैदर, नवी हसन खां, रोजई, अरमान खान, मोहमद शाकिर ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलपुर : मित्तूपुर बाजार में बृहस्पतिवार को अंजुमन जाफरिया और अंजुमन गुलशने इस्लाम की तरफ से चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। देर शाम कर्बला पहुंच कर जुलूस का समापन हुआ। इस दौरान अजादारोें ने ताबूत, अलम और ताजिये की जियारत की। मजलिस में कर्बला के मंजर बयान किए गए। जुलूस से पूर्व मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना अली अहमद ने कहा कि इमाम हुसैन ने इंसानियत और दीन को बचाने के लिए अपने कुनबे और साथियों को कुर्बान कर दिया लेकिन यजीद के सामने झुकना पसंद नहीं किया। बयान सुनकर मजलिस में मौजूद अजादार रोने लगे। अंजुमनों ने नौहा मातम कर कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed