फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Akhilesh Yadav Samajwadi Party President said Azam Khan will come out of jail soon

अखिलेश यादव बोले: जल्द जेल से बाहर आएंगे आजम खां, मुसलमानों में डर पैदा किया जा रहा, जानिए किसान सम्मान निधि पर क्या कहा?

Wed, 11 May 2022 06:09 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़। 
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 11 May 2022 06:09 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि हमें आशा है कि आजम खां जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। सरकार नहीं चाहती कि वो जेल से बाहर आएं। जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है, आजम खां पर लगातार दबाव बनाने के प्रयास चल रहे हैं।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav Samajwadi Party President said Azam Khan will come out of jail soon
आजमगढ़ में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के कई फैसले हैं कि पुरानी चीजों से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी, लेकिन मुसलमान भाइयों को डराने के लिए और समाज में नफरत फैलाने के लिए ज्ञानवापी जैसे मुद्दे भाजपा द्वारा उठाए जा रहे हैं। यह भाजपा की सरकार है, इसमें न्याय नहीं मिलेगा। अगर कोई न्याय मांगेगा तो उसके घर बुलडोजर चलेगा। ये बातें बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहीं। वह बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान की माता की तेरहवीं में शामिल होने के लिए जनपद आए थे। 

विज्ञापन


विज्ञापन



उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी के मुद्दे को भाजपा द्वारा जानबूझकर उठाया जा रहा है, ताकि नफरत का माहौल तैयार हो। खासतौर से मुसलमान भाइयों में डर पैदा हो। जबकि सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों में कहा गया है कि पुरानी चीजों से छेड़छाड़ न की जाए। क्या भाजपा सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी नहीं मानेगी? आजम खां के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमें और सपा के लोगों को यह विश्वास है कि वह जल्द बाहर आएंगे और उनके साथ न्याय होगा। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के सवाल पर कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, उसने ही इस कानून का सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों और गरीबों को देने के लिए बजट ही नहीं
पूर्व सीएम ने किसान सम्मान निधि और राशन कार्ड के सत्यापन के बारे में कहा कि इनके पास सभी किसानों और गरीबों को देने के लिए बजट ही नहीं है। इसलिए सत्यापन कराकर गरीबों के राशन कार्ड को काटने का तरीका ढ़ूंढ़ रहे हैं। आज महंगाई चरम पर है। आज राशन का वितरण बंद कर दो तो क्या अपने देश की हालत श्रीलंका जैसी नहीं हैं? 

जाति और धर्म के आधार पर चिन्हित कर बुलडोजर चलाया जा रहा
भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि लोगों को जाति और धर्म के आधार पर चिन्हित कर बुलडोजर चलाया जा रहा है। बरेली में बिना मानचित्र के सबसे ज्यादा घर भाजपा के लोगों के ही हैं। क्या उनके घर बुलडोजर चलेगा? ओमप्रकाश राजभर पर दर्ज मुकदमे के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी राजनीतिक नेता को किसी के घर जाने से रोकना क्या लोकतंत्र की हत्या नहीं है? 
 

एक्सप्रेस-वे के निर्माण में सेफ्टी व सिक्योरिटी से हुआ खिलवाड़
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगर हम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बनाते तो यह सबसे अच्छा एक्सप्रेस-वे बनता। लेकिन इन्होंने इसकी सेफ्टी व सिक्योरिटी से खिलवाड़ किया है। इसके डिवाइडर को कम कर दिया गया है। 
 

सरकार कब कहेगी महंगाई पर अपनी बात

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक गेहूं की खरीद नहीं हुई। आढ़तियों के जरिए देश की पांच बड़ी कंपनियों ने सारे गेहूं की खरीद कर ली। आज आटा, तेल सब कुछ महंगा हो गया है। आखिर सरकार कब महंगाई पर अपनी बात रखेगी। 


 

ईवीएम रखवाली मामले में बंद सपा नेताओं से मिले अखिलेश

विधानसभा चुनाव के दौरान ईवीएम की रखवाली के दौरान दर्ज मुकदमों में जिले के 11 सपा नेता इटौरा जेल में बंद है। पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर आयोजन में शामिल होने के बाद सपा प्रमुख सीधे कारागार पहुंचे। जहां उन्होंने जेल में बंद सपा नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद जनपद से रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed