फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Akhilesh Yadav said - Purvanchal Expressway was to be completed in 18 months, Yogi government put in four and a half years

आजमगढ़: अखिलेश यादव बोले- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को 18 महीने में करना था पूरा, योगी सरकार ने लगा दिए साढ़े चार साल

Sun, 26 Sep 2021 06:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Sep 2021 06:04 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आजमगढ़ पहुंचे। अतरौलिया के सेनपुर में मातमपुर्सी के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said - Purvanchal Expressway was to be completed in 18 months, Yogi government put in four and a half years
अतरौलिया के सेनपुर में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार दोपहर आजमगढ़ पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने योगी सरकार पर निशान साधा। कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को महज 18 महीने में पूरा कर लेना था लेकिन उसे बनवाने में साढ़े चार साल लग गए। अभी काम अधूरा भी है। वो पूर्व मंत्री बलराम यादव के सेनपुर स्थित आवास पर मातमपुर्सी करने आए थे। बलराम यादव की पुत्रवधु का पिछले दिनों निधन हो गया था। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव रविवार को लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आजमगढ़ पहुंचे। अतरौलिया के सेनपुर में मातमपुर्सी के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का काम कई जगह अधूरा है। न तो मंडियां बनीं हैं और न अंडरपास। यह सरकार शिलान्यास का शिलान्यास कर रही है। प्रतापगढ़ में सांसद संगम लाल गुप्ता पर हमले को सरकार के प्रति जनाक्रोश करार देते हुए कहा कि यह सरकार के प्रति जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। समय आने पर इसका जवाब जनता जरूर देगी। 
विज्ञापन


योगी सरकार पर लगाए बड़े आरोप
उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ पहले मुख्यमंत्री हैं जो अपना मुकदमा वापस कराने में लगे हैं। यह सरकार किसान विरोधी है और खाद की बोरी से खाद निकाल रही है। डीजल और पेट्रोल की भारी कीमत वसूल कर किसानों को 500 रुपये महीने का अनुदान दे रही है। प्रदेश सरकार ने जनता को छला है। महंगाई चरम पर है। सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। आम जनता त्रस्त है। लोग इसका जवाब विधानसभा चुनाव में देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव का जगह-जगह स्वागत

 पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस से चलकर अतरौलिया जाने के लिए फुलवरिया अंडरपास के पास फुलवरिया-बुढ़नपुर मार्ग के लिए उनका काफिला उतरा। जहां पहले से ही भारी संख्या में सपा के पदाधिकारी, विधायक और कार्यकर्ता स्वागत के लिए इंतजार कर रहे थे।

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से नीचे उतरने पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद रमाकांत यादव और अंबेडकर नगर के विधायक सुभाष राय के नेतृत्व में स्वागत किया। मुश्किल से दो मिनट रुकने के बाद अखिलेश यादव गाड़ी के पायदान पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद वह पूर्व मंत्री बलराम यादव के घर के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed