फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Akhilesh yadav on samajwadi party subhaspa alliance BJP will be completely wiped out in up after assemlby election in azamgarh

सपा-सुभासपा गठबंधन पर बोले अखिलेश: प्रदेश की खुशहाली और बदलाव के लिए आए साथ, भाजपा का पूरी तरह से होगा सफाया

Wed, 27 Oct 2021 05:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 27 Oct 2021 05:01 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा के लिए सत्ता का दरवाजा खोला था जो अब बंद हो गया है। वह मऊ में गठबंधन की घोषणा के बाद आजमगढ़ पहुंचे थे।

विज्ञापन
Akhilesh yadav on samajwadi party subhaspa alliance BJP will be completely wiped out in up after assemlby election in azamgarh
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदश के मऊ जिले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन की घोषणा के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश में भाजपा के लिए सत्ता का दरवाजा खोला था और अब वही दरवाजा उन्होंने ही बंद कर दिया है। ऐसे में आगामी चुनाव में भाजपा का प्रदेश से पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। सुभासपा और सपा के बीच हुआ गठबंधन प्रदेश के खुशहाली व बदलाव के लिए है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरने के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मऊ में आयोजित सुभासपा की महापंचायत में उमड़ी भीड़ ने इस बात का अहसास करा दिया है कि वर्तमान सरकार से वे कितने त्रस्त हैं। सुभासपा व सपा के बीच हुआ गठबंधन प्रदेश व देश को बचाने के लिए हुआ है।
विज्ञापन


मऊ के कार्यक्रम में उमड़े लोगों में गठबंधन को लेकर जो उत्साह व जोश देखने को मिला वह ऐतिहासिक परिणाम देगा। यह गठबंधन आम जनता के खुशहाली व बदलाव के लिए हुआ है। निश्चित तौर पर आगामी विधान सभा का चुनाव परिणाम अप्रत्याशित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा प्रमुख जिले में ही रात्रि विश्राम करेंगे और गुरुवार को जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। मुख्य कार्यक्रम श्रीदुर्गा जी इंटर कॉलेज सेहदा में है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री यूपी बोर्ड के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के साथ ही लैपटॉप का वितरण करेंगे। मऊ से हेलीकॉप्टर द्वारा वे लगभग सवा तीन बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरे, फिर कार से सर्किट हाउस रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed