फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Akhilesh Yadav attacked the central government regarding new agricultural laws

आजमगढ़ः सपा मुखिया अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर हमला, कहा-किसानों की आय दोगुनी होती तो न करते आंदोलन

Mon, 14 Dec 2020 12:03 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 14 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav attacked the central government regarding new agricultural laws
कार्यकर्ताओं संग फोटो खिंचवाते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला।

भाजपा कहती थी कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, लेकिन इतने साल गुजर गए, अब तक किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। यदि हुई होती तो आज किसान आंदोलन को विवश नहीं हुए होते। देश में बेरोजगारी बढ़ी है, रोजगार कम हुए हैं। रोजगार तभी बढ़ता है जब देश की तरक्की होती है। आप समझ ही गए होंगे कि देश की तरक्की हो रही है कि नहीं। ये बातें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के दौरे पर आने के दौरान अतरौलिया डाक बंगले में मीडिया से कहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। गन्ने के बकाये का भुगतान नहीं हो रहा है। बिजली काफी महंगी हो गई है। डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इसके चलते महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। सरकार किसी भी चीज को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। जहां तक रोजगार देने की बात है तो इसमें भी भाजपा की सरकार फेल है। किसान नाराज है और दिल्ली में धरने पर बैठा है।
विज्ञापन


आखिर ऐसी स्थिति उत्पन्न ही क्यों हुई है। इस पर सरकार को मंथन करना चाहिए। किसानों की आय डेढ़ से दोगुनी करने के वादे के साथ भारतीय जनता पार्टी के लोग सत्ता में आए थे, लेकिन आज तक ऐसा कर पाने में वे सफल नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

Akhilesh Yadav attacked the central government regarding new agricultural laws
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी लोग सिर्फ यही चाहते हैं कि सरकार ऐसी एमएसपी दे जिससे किसानों की आय दोगुनी हो जाए। पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को सड़क मार्ग से अपने संसदीय क्षेत्र में पूर्व विधायक वसीम अहमद के घर उनके निधन पर परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए आ रहे थे।

इसके पूर्व उन्होंने डाक बंगला अतरौलिया में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और मीडिया से भी रूबरू हुए। इस दौरान विधायक डॉ. संग्राम यादव, पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर, महाप्रधान चंद्रजीत यादव, जगदीश पांडेय, चेयरमैन सुभाष चंद्र जायसवाल, सचिन जायसवाल समेत काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं के बीच बैठे और खिंचवाई फोटो
सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से वर्तमान में सांसद भी हैं। अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचने के पूर्व अतरौलिया कस्बा स्थित डाक बंगले पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जहां उनका स्वागत विधायक डॉ. संग्राम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं के बीच जाकर बैठे और उनके साथ फोटो व सेल्फी भी खिंचवाई।

Akhilesh Yadav attacked the central government regarding new agricultural laws
कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मंत्री के घर रहे 45 मिनट तक  
सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे वसीम अहमद के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए रविवार को अचानक अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव लगभग 45 मिनट तक उनके घर पर मौजूद रहे। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों से मिलकर के उन्होंने दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

वसीम अहमद सपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे। लंबी बीमारी के बाद शनिवार भोर में उनका निधन हो गया था। परिवार सदस्यों को ढांढस बनाने के बाद वसीम अहमद के पहाड़पुर स्थित आवास से बाहर निकले अखिलेश यादव ने बाहर जमा कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

इसके बाद शहर में ही आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए चले गए। वह रात्रि में सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे और सोमवार को लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। इस मौके पर गोपालपुर से सपा विधायक नफीस अहमद, विधायक आलम बदी, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम करेली, सुनीता सिंह, बबीता चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed