फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ajay Rai says police inaction led to death of an innocent child deadbody was found in sack

UP: अजय राय बोले- पुलिस की अकर्मण्यता से गई मासूम की जान, बोरे में मिली थी बालक की लाश; परिवार से मिले

Wed, 15 Oct 2025 06:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 15 Oct 2025 06:57 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ में बीते 25 सितंबर को सात साल के बालक की हत्या कर शव बोरे में भर घर के पास टांग दिया गया था। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बुधवार को कांग्रेस नेता अजय राय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पुलिस पर आरोप भी लगाए।

विज्ञापन
Ajay Rai says police inaction led to death of an innocent child deadbody was found in sack
शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करते अजय राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय बुधवार को जिले के दौरे पर रहे। उनका स्वागत जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह मुन्ना राय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर किया। इसके बाद वे गजयपुर गांव में कांग्रेस नेता सौरभ राय के निवास पर उनके दिवंगत दादा जितेंद्र नाथ राय की त्रयोदशाह कार्यक्रम में शामिल हुए और श्रद्धांजलि दी। शोक संतृप्त परिवार से संवेदना व्यक्त किए। 

विज्ञापन


इसके बाद वे एलवल पहुंचे और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुमन सिंह के निवास पर उनके छोटे भाई की पत्नी के निधन पर परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। वहां से सिधारी गए, जहां उन्होंने सात वर्षीय मासूम साजेब अली के परिवार से भेंट कर ढांढस बंधाया। इस निर्मम हत्या की घटना पर उन्होंने गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन


अजय राय ने कहा कि जिले में एक सात वर्षीय मासूम की हत्या, प्रदेश में कानून-व्यवस्था की भयावह स्थिति को उजागर करती है। पुलिस की अकर्मण्यता के कारण ही मासूम की जान गई। अगर पुलिस समय पर चेत गई होती और कार्यवाही की होती, तो बच्चे की जान बचाई जा सकती थी। योगी सरकार अपराध रोकने में पूर्णतः विफल रही है। जनता असुरक्षित है, महिलाएं और बच्चे भय के साए में जी रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार केवल दिखावटी दावे कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत बेहद गंभीर है। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। इस अवसर पर राहुल राय, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, अंसार अहमद, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, अजीत राय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ में बालक की हत्या: बोरे में शव देख बिलखते हुए बोली मां, बेटा कहता था 'मम्मा मैं पढ़कर कामयाब बनूंगा'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed