फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   AIMIM vice president son and nephew attacked in azamgarh

Azamgarh News: एआईएमआईएम के विधानसभा अध्यक्ष के पुत्र व भतीजे पर हमला, बच्चों के विवाद में घटना

Mon, 22 Aug 2022 03:53 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2022 03:53 PM IST
सार

 आजमगढ़ कलेक्ट्रेट क्षेत्र स्थित पार्क में रविवार की देर शाम लगभग साढ़े छह बजे बच्चों के बीच खेलने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दो बच्चों को मारपीट दिया।  

विज्ञापन
AIMIM vice president son and nephew attacked in azamgarh
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आजमगढ़ कलेक्ट्रेट क्षेत्र स्थित पार्क में रविवार की देर शाम लगभग साढ़े छह बजे बच्चों के बीच खेलने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दो बच्चों को मारपीट दिया। घायल बच्चे एआईएमआईएम के गोपालपुर विधानसभा अध्यक्ष अब्दुला के पुत्र थे।

विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आ गई और घायल बच्चों के पिता की तहरीर पर शहर कोतवाली में दो नामजद समेत 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। एआईएमआईएम गोपालपुर विधानसभा अध्यक्ष अब्दुला ने बताया कि उनके पुत्र व भतीजे रविवार की शाम खेलने के लिए पार्क में गए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान 10-12 की संख्या में लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। किसी ने उन्हें फोन से घटना की सूचना दिया और बच्चे से मोबाइल पर बात कराया। जिस पर उन्होंने बच्चों से कोतवाली पहुंचने की बात कही। इसके बाद जब वह कोतवाली पहुंचे तो बड़ादेव पर भी उनके बच्चों को कुछ लोगों ने दौड़ा लिया और भतीजे की पुन: पिटाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुला ने घटना के बाबत शहर कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं इस बाबत पूछने पर एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि बच्चों के बीच खेलकूद को लेकर विवाद व मारपीट हुआ है। तहरीर के आधार दो नामजद समेत 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर शहर कोतवाली पर काफी देर तक हंगामें का माहौल रहा। एसपी सिटी स्वयं मौके पर पहुंच कर मुकदमा पंजीकृत करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed