फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ahraula-Kaptanganj road will be constructed at a cost of Rs 53.27 crore

Azamgarh News: अहरौला-कप्तानगंज मार्ग का 53.27 करोड़ से होगा निर्माण

Thu, 16 Oct 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ahraula-Kaptanganj road will be constructed at a cost of Rs 53.27 crore
आजमगढ़। जनपद में दशकों से दुर्दशा की शिकार अहराैला-कप्तानगंज मार्ग के निर्माण की मांग कई दिनों से चल रही थी। शासन स्तर से इसके निर्माण की अनुमति प्रदान करने के साथ ही 53.27 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। इसके साथ ही पांच करोड़ 20 लाख 98 हजार रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

दशकों से दुर्दशा का शिकार अहरौला कप्तानगंज 21 किमी मार्ग लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया था। जिला मुख्यालय से अहरौला जाने वाले लोग दूसरे लंबे मार्गों का प्रयोग शुरू कर चुके थे। अगर कोई इस मार्ग से सफर करता था तो वह गिरते-पड़ते गंतव्य तक पहुंचता था। इस मार्ग को लेकर लोग काफी दिनों से संघर्ष कर रहे थे।
विज्ञापन

सैकड़ों बार लोग धरना दे चुके थे। इसके कारण पुलिस ने लोगों पर मुकदमा भी दर्ज किया था। इसके बाद इस मार्ग को लेकर राजनीति शुरू हो गई थी। सपा के क्षेत्रीय विधायक डाॅ. संग्राम यादव इसे लेकर पदयात्रा भी निकाल चुके थे। पूर्व सांसद संगीता आजाद, एमएलसी रामसूरत राजभर और विधायक डा. संग्राम यादव इस मार्ग को लेकर सदन में भी अपनी आवाज बुलंद कर चुके थे। आखिरकार लोगों का प्रयास रंग लाया और शासन स्तर से दो दिन पूर्व इसके निर्माण की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम नवंबर में कर सकते हैं मार्ग का शिलान्यास
सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर की मानें तो केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रयास से इस मार्ग के निर्माण को मंजूरी मिली है। बिहार चुनाव के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम अहरौला क्षेत्र में लगेगा और वह इस मार्ग के निर्माण का शिलान्यास करेंगे।

इस मार्ग के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था। इसे स्वीकृति मिली है। शासन की ओर से इसकी पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। जल्द ही इस मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। - आशाराम प्रजापति, एई पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed