{"_id":"693db727286df3e8530e70e7","slug":"ahead-of-the-panchayat-elections-the-criminal-records-of-known-offenders-are-being-scrutinized-and-surveillance-has-begun-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-142126-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पंचायत चुनाव से पहले खंगाली जा रही बदमाशों की कुंडली, निगरानी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पंचायत चुनाव से पहले खंगाली जा रही बदमाशों की कुंडली, निगरानी शुरू
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी बढ़ गई है। उनकी गतिविधियों की जांच के साथ सक्रिय और निष्क्रिय लोगों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। मौजूदा समय में वह कहां हैं। इसके बारे में भी पुलिस जानकारी ले रही है। थानावार पुलिस लिस्ट लेकर उनके घर जाकर मौजूदा समय में किस हाल में हैं, क्या स्थिति है, घर हैं या बाहर हैं, इसकी रिपोर्ट तैयार की है।
पंचायत चुनाव के मद्देनजर एसपी ने थानाध्यक्षों को क्षेत्र के गंभीर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली तैयार करने का निर्देश दिया है। संगीन अपराधियों की पुलिस हिस्ट्रीशीट खोलती है, उनकी निगरानी करती है।
निगरानी में रहने के कारण वह अपराध नहीं कर पाते हैं। अगर करते हैं तो पुलिस उन पर त्वरित करवाई करती है। वहीं जो जमानत पर रिहा होकर आए हैं, उनकी गतिविधियों की निगरानी होगी। यदि पुलिस विभाग की ओर से पांच वर्षीय सत्यापन पर गौर करें तो हत्या के 899, लूट 517, डकैती 190, चोरी 2837, नकबजनी 960, मादक पदार्थ तस्कर 492, शस्त्र तस्कर 208, शराब तस्कर 225 व पशु तस्कर 1023 हैं। पुलिस के सत्यापन में ये बदमाश सक्रिय मिले हैं। इनपर पुलिस निगाह रख रही है।