फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Agriculture Minister Surya Pratap Shahi planted saplings at Chandrama Rishi Ashram After worshiping the sun

Azamgarh: कृषि मंत्री ने चंद्रमा ऋषि आश्रम में किया पौधारोपण, दर्शन पूजन कर सूर्य प्राकट्य रथ को किया रवाना

Sat, 29 Jul 2023 01:39 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क। अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क। अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 29 Jul 2023 01:39 PM IST
सार

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को जहां गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी। वहीं कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की। रात को जनपद में विश्राम के बाद शनिवार की सुबह वह दल-बल के साथ चंद्रमा ऋषि आश्रम पहुंचे जहां उनके द्वारा पूर्व मंत्री स्वाति सिंह भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
Agriculture Minister Surya Pratap Shahi planted saplings at Chandrama Rishi Ashram After worshiping the sun
Azamgarh: कृषि मंत्री ने चंद्रमा ऋषि आश्रम में किया पौधारोपण, दर्शन पूजन कर सूर्य प्राकट्य रथ को क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनपद में दो दिवसीय प्रवास के लिए जनपद पहुंचे जिले के प्रभारी और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार की सुबह चंद्रमा ऋषि आश्रम पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके बाद सूर्य प्राकट्य रथ यात्रा को विधि विधान से पूजन अर्चन कर रवाना किया और खुद लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री स्वाति सिंह भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Ropeway Project: शहर के छह नए रूटों पर सैर कराएगा रोपवे, नमोघाट-रामनगर सहित ये रूट हैं शामिल
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को जहां गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी। वहीं कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की। रात को जनपद में विश्राम के बाद शनिवार की सुबह वह दल-बल के साथ चंद्रमा ऋषि आश्रम पहुंचे जहां उनके द्वारा पूर्व मंत्री स्वाति सिंह भी मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने चंद्रमा ऋषि आश्रम पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंदिर में दर्शन पूजन किया और सूर्य प्राकट्य रथ को विधि विधान से पूजन कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ ही सब लोग उनकी देखभाल अपने पुत्र की तरह करें। क्योंकि यह पेड़ हमें बेशकीमती आक्सीजन देते हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह, लालगंज ऋषिकांत राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, रजनीश राय, आलोक राय, श्री कृष्ण पाल, घनश्याम सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed