फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Agriculture Minister handed over certificates to PM crop insurance beneficiaries

Azamgarh News: कृषि मंत्री ने पीएम फसल बीमा लाभार्थियों को सौंपा प्रमाण पत्र

Wed, 15 Nov 2023 07:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister handed over certificates to PM crop insurance beneficiaries
आजमगढ़। दो दिवसीय विराट किसान मेला व उप्र मिलेट्स पुनरोद्धार योजना के तहत जनपद स्तरीय मिलेट्स कार्यशाला का बुधवार को चक इनामी खोजापुर गांव स्थित एक स्कूल में शुभारंभ हुआ। प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं क़ृषि अनुसंधान विभाग मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने मेले में कृषि व पशुपालन विभाग की तरफ से लगाए गए प्रत्येक स्टाल का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसके बाद कृषि मंत्री ने मुख्य मंच पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपा, कई किसानों को उन्नत कृषि के लिए गेहूं समेत अन्य फसलों के बीज सौंपे। इसी के साथ ही प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया। पूर्वांचल महोत्सव समिति के मुख्य सदस्य विनय राय, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, राम प्रकाश राय बबलू, आलोक राय मंटू, भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, आजमगढ़ श्रीकृष्ण पाल समेत अन्य लोगों ने कृषि मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर सीडीओ परीक्षित खटाना, एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, सीओ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed