फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Agriculture college students got angry, blocked Azamgarh-Varanasi highway for 1 hour

Azamgarh News: कृषि महाविद्यालय के छात्रों का फूटा गुस्सा, 1 घंटे जाम रखा आजमगढ़-वाराणसी हाईवे

Sun, 29 Sep 2024 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Agriculture college students got angry, blocked Azamgarh-Varanasi highway for 1 hour
तीन दिन से कॉलेज की बिजली गुल रहने से क्षुब्ध कृषि महाविद्यालय कोटवा के छात्रों का गुस्सा शनिवार शाम फूट पड़ा। छात्रों ने आजमगढ़-वाराणसी हाईवे पर जाम लगाकर विरोध जताया। इस बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। रानी की सराय थाने की पुलिस ने छात्रों को समझाकर बिजली ठीक कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। करीब एक घंटे तक मार्ग बाधित होने से लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के कृषि महाविद्यालय कोटवा आजमगढ़ कैंपस में छात्रावास है। यहां पढ़ाई करने वाले छात्रों को बिजली, पानी और रहने के लिए कमरा दिया गया है। पिछले तीन दिनों से जिले में बारिश हो रही है। बारिश के पहले दिन से ही बिजली खराब हो गई। छात्रों ने बिजली बनवाने की मांग की, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। तीन दिन बीत गए, लेकिन बिजली नहीं आई। इस समय द्वितीय और चतुर्थ समेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। शनिवार को भी परीक्षा थी, लेकिन बिजली न होने से छात्रों के साथ महाविद्यालय भी पूरी तरह प्रभावित रहा। शनिवार को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई। उधर छात्रों का गुस्सा भी फूट पड़ा। छात्रों ने शनिवार शाम करीब चार बजे महाविद्यालय के सामने आजमगढ़-वाराणसी हाईवे को जाम कर दिया। इस बीच जिला प्रशासन हाय-हाय के नारे लगाए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस टीम छात्रों को मनाने में जुटी रही। उधर सड़क जाम होने से करीब एक किमी से अधिक लंबा जाम लग गया। थाना प्रभारी ने दो घंटे में बिजली ठीक कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। करीब एक घंटा तक आजमगढ़-वाराणसी मार्ग प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed