फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Agneepath protest - Roadways service stalled for about three hours on Azamgarh-Varanasi road

अग्निपथ विरोध - आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर करीब तीन घंटे रोडवेज सेवा रही ठप

Fri, 17 Jun 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Agneepath protest - Roadways service stalled for about three hours on Azamgarh-Varanasi road
आजमगढ़। सेना की लागू की गई अग्निपथ योजना को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन व हिंसा हो रही है। जिससे आम जनता भी परेशान हो रही है। शुक्रवार को वाराणसी समेत अन्य जनपदों में अग्निपथ योजना का विरोध जारी रहा। जिसे लेकर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। करीब तीन घंटे तक रोडवेज की सेवाएं पूरी तरह से ठप रही। जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। आजमगढ़ के आरएम वीके सिंह ने बताया कि विरोध के कारण वाराणसी की सेवाएं तीन घंटे तक प्रभावित रही। वाराणसी पर चलने वाली बसों के संचालन पर भी असर पड़ा। आंदोलन को देखते हुए आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया गया। वाहनों के लिए यात्री इधर-उधर भटकते रहे। परिक्षेत्र के अन्य मार्गों पर चालक-परिचालकों को सतर्कता के साथ आगे बढ़ने का निर्देश दिए गए हैं। देर रात तक बसों का संचालन एक-एक किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक वीके सिंह ने बताया कि अन्य रूटों पर बसों को आगे की स्थिति की जानकारी लेते हुए चलाया जा रहा है। बलिया में एक बस के तोड़े जाने की सूचना है। इसलिए अन्य रूटों पर बसों को संचालन सतर्कता के साथ चलाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed