फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Age becomes a hindrance for admission in first class

Azamgarh News: खाता बंद कराने को किया फोन तो हो गई एक लाख की ठगी

Mon, 29 Apr 2024 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Age becomes a hindrance for admission in first class
मेंहनगर थाना क्षेत्र के उम्मरपुर गांव निवासी सुधाकर मौर्य ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर अपने साथ एक लाख रुपये की ठगी होने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में शुरू कर दी है। सुभाष मौर्य ने बताया कि उनका पर्स कहीं गिर गया। जिसमें उनके आधार कार्ड, डेबिट कार्ड सहित कई अन्य जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन

इसके बाद एकाउंट को बंद कराने के लिए उन्होंने गूगल से एचडीएफसी बैंक का टोल फ्री नंबर निकाला। जब उन्होंने उस पर काल किया तो दूसरे डेबिट कार्ड के लिए उनसे दो रुपये ऑनलाइन भेजने को कहा गया। तब उन्होंने टोल फ्री नंबर पर बात करने वाले व्यक्ति द्वारा दिए गए नंबर पर दो रुपये भेज दिए। इस पैसे को भेजने के दो दिन बाद उनके खाते से 99999 रुपये निकाले जाने का मैसेज प्राप्त हुआ। इसके बाद वह भागे-भागे देवगांव कोतवाली पहुंचे जहां से उन्हें साइबर सेल जाने पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। तब उन्होंने 1930 पर काल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के बाद उन्होंने मेंहनगर थाने में भी तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed