फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After victory, candidates will not be able to take out

Azamgarh News: जीत के बाद प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल पाएंगे, रहेगी रोक

Tue, 28 May 2024 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
After victory, candidates will not be able to take out
आजमगढ़। जनपद की दोनों लोकसभा सीटों पर 25 मई को हुए मतदान के बाद अब जिला प्रशासन मतगणना की तैयारियों में जुट गया है। मतगणना में कुल 140 टेबल लगाई जाएंगी। हर टेबल पर एक मतगणना एजेंट रहेगा। आपराधिक प्रवृृत्ति के किसी भी व्यक्ति को मतगणना एजेंट नहीं बनाया जाएगा। मतगणना का आठ सुबह आठ बजे से शुरू होकर समाप्ति तक चलेगी। मतगणना के बाद विजयी विजय जुलूस निकालने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सगड़ी, गोपालपुर, आजमगढ़ सदर, मुबारकपुर और मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना बेलइसा स्थित एफसीआई गोदाम में कराई जाएगी। वहीं लालगंज लोकसभा क्षेत्र के अतरौलिया, फूलपुर-पवई, निजामाबाद, दीदारगंज और लालगंज विधानसभा क्षेत्र की मतगणना चकवल में कराई जाएगी।
विज्ञापन

मतगणना हाल में मोबाइल रहेगा प्रतिबंधित
आजमगढ़। मतगणना को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। मतगणना कर्मियों का एक प्रशिक्षण पहले ही पूरा हो चुका है। दूसरा प्रशिक्षण तीन जून को संपन्न होगा। मतगणना हाल में मोबाइल पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। कोई भी एजेंट मतगणना हाल में मोबाइल लेकर नहीं जा सकेगा। मतगणना का परिणाम राउंड वार घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में धारा 144 लागू है। परिणाम की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। साथ ही किसी भी एजेंट का मतगणना स्थल पर मोबाइल लेकर जाना प्रतिबंधित होगा। राहुल विश्वकर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed