फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After thirty years of marriage in Azamgarh the wife was given triple talaq victim reached the police station

आजमगढ़ः निकाह के तीस साल बाद शिक्षक पत्नी को दे दिया तीन तलाक, फिर किया ये काम, पीड़िता पहुंची थाने

Mon, 22 Nov 2021 07:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 22 Nov 2021 07:59 PM IST
सार

शिक्षक पत्नी ने पैसे देने से इंकार किया तो पति ने उसे तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कह दिया। इसके बाद मारपीट कर उसे और बच्चों को घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन
After thirty years of marriage in Azamgarh the wife was given triple talaq victim reached the police station
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शादी के तीस साल बाद पति ने अध्यापिका पत्नी को तीन तलाक दे दिया और दूसरी शादी कर ली। अध्यापिका और पांच बच्चों को मारपीट कर घर से निकाल दिया है। तहरीर देने के बाद भी थाने पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो सोमवार को पीड़िता ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन


आजमगढ़ में कप्तानगंज कस्बे के रहने वाले शमशेर अहमद ने अपनी पुत्री बिलकिश बानो का निकाह तीस साल पहले पवई थाना क्षेत्र के हाजीपुर गोधना डिहवा गांव निवासी इरफान के साथ की थी। बिलकिश महराजगंज स्थित मदरसा अरबिया इस्लामिया मिफताहुल उलूम में तदर्थ शिक्षक हैं।
विज्ञापन


शादी के बाद से ही ससुराल वाले उससे वेतन की मांग करते थे। बिलकिश ने शिकायती पत्र में बताया कि तीस साल के वैवाहिक जीवन में उसे चार पुत्रियां व एक पुत्र हुए। वह अपने वेतन से ही बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाती है। साथ ही परिवार का भी खर्च चलाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने कर ली दूसरी शादी

इस बीच ससुराल वालों ने दुकान करने के लिए पति इरफान को पांच लाख रुपये देने को कहा। उसने पैसा देने से इंकार किया तो पति ने उसे तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कह दिया। इसके बाद मारपीट कर उसे और बच्चों को घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में ही रह रही है। इतना ही नहीं पति ने दूसरी शादी भी कर ली है। इसकी शिकायत पवई थाने पर करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed