फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After the change in the morning, the sun came out in the afternoon, scorched the body

Azamgarh News: सुबह की बदली के बाद दोपहर में निकली धूप, झुलसाया बदन

Sat, 24 Jun 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
After the change in the morning, the sun came out in the afternoon, scorched the body
जिले में शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। सुबह से ही आसमान में बदली छायी रही। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली लेकिन दोपहर बाद निकली तीखी धूप ने लोगों का बदन झुलसा दिया। धूप में निकले लोग पसीना पोछते और शीतल पेय की दुकानों पर गला तर करते नजर आए। ऐसे में मौसम में बदलाव की आस लगाए लोगों के हाथ मायूसी लगी। हालांकि बादलों की आंखमिचौली चलती रही। दोपहर तक आसमान से काले बादल गायब हो गए और उसका स्थान तीखी धूप ने ले लिया। ऐसे में लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। आवाजाही कम होने से सड़कों पर सन्नाटा हो गया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, जिन लोगों को मौसम बदलने का अंदेशा था वह सुबह से ही इस आस में थे कि मौसम की तब्दीली उन्हें गर्मी से सुकून दिलाएगी। लेकिन यह भ्रम साबित हुआ। अचानक दोपहर में बादल गायब हो गए और तीखी धूप ने लोगों को पसीना-पसीना कर डाला। अचानक बदले इस मौसम ने लोगों को गर्मी से सुकून देने के मंसूबे पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed