फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After purchasing the land, the Chief Minister will lay the foundation stone of the university

जमीन क्रय होने के बाद मुख्यमंत्री करेंगे विश्वविद्यालय का शिलान्यास

Sun, 28 Jun 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
After purchasing the land, the Chief Minister will lay the foundation stone of the university
लालगंज। सिंचाई विभाग के निरीक्षण गृह लालगंज में रविवार को पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक संपन्न हुई। जिसमें वर्चुअल जन संवाद रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह ने कहा कि आजमगढ़ जिले में राज्य विश्वविद्यालय के लिए भूमि का अभाव था। जिसके लिए प्रदेश सरकार ने धन आवंटित कर दिया है। जिले में धन आ भी गया है शीघ्र ही जमीन का क्रय करके शासन को अवगत करा दिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा आजमगढ़ जिले में राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री की वर्चुअल जनसंवाद रैली में वेबेक्स, जूमएप, फेसबुक, यू ट्यूब, ट्यूटर, इंस्टाग्राम एप सहित अन्य माध्यमों से जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, समस्त मंडल पदाधिकारियों व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, व्यापारियों व सम्मानित जनता के माध्यम से लालगंज व आजमगढ़ जिले में मिलाकर लाखों लोगों जुड़ेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा प्रवासी सभी मजदूरों के लिए खाद्य सामग्री व खाते में एक हजार की धनराशि भेज दी गयी है। मनरेगा के तहत सभी लोगों को मजदूरी दिलाने का कार्य किया जा रहा है। अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पौधरोपण अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय, जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, सुखदेव सिंह, आदित्य राय, सुनील सिंह डब्बू, सुग्रीव, उमाशंकर मिश्रा, चेयरमैन विजय कुमार सोनकर, मनोनीत सभासद गौरव कुमार रघुवंशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed