फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After nomination, candidate and proposer's name disappear from the list

नामांकन के बाद प्रत्याशी और प्रस्तावक का नाम सूची से गायब

Fri, 09 Apr 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
After nomination, candidate and proposer's name disappear from the list
सगड़ी (आजमगढ़)। तहसील पर वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर महिलाएं और ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन जमकर की नारेबाजी। धारा 144 लगने के बाद भी बिना मास्क और भीड़ के रूप में धरना-प्रदर्शन पर तहसीलदार ने ग्रामीणों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को चकअजीज ग्राम सभा के महिलाएं और पुरुषों ने लगभग 12 बजे तहसील पहुंच कर जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों पर मिलीभगत करने का आरोप लगाते हुए नारे लगाए। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में कुल 192 लोगों के नाम मतदाता सूची से जानबूझकर तहसील के एक कर्मचारी की मिलीभगत काट दिए गए हैं। रामाशीष राजभर, परवेज, समीर तीनों ने बीडीसी सदस्य का नामांकन पुरानी सूची से कर दिया है।
विज्ञापन

प्रस्तावक रहे रामाश्रय राजभर के नाम भी सूची में थे। रात्रि में जो सूची जारी हुई नाम ही काट दिया गया। कहा कि हम सब अपने मताधिकार से वंचित हो गए हैं। इस पर तहसील पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र कुमार उपाध्याय ने चेतावनी दी कि कैम्पस से तत्काल बाहर चले जाएं अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह सुनते ही लोग तहसील से खिसक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन लेकर तहसीलदार ने कहा कि जो भी गलती किया होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चौको खुर्द गांव में करीब 35 से 40 नाम मतदाता सूची से गायब कर दिए गए हैं। पारनकुंडा गांव में 50 नाम काटकर 49 नाम फर्जी लोगों के मतदाता सूची में चढ़ा दिए गए है। लुचुइ के लगभग 70 लोगों के नाम गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed