फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After increasing, the water level of Ghaghra started decreasing again

बढ़ने के बाद फिर घटने लगा घाघरा का जलस्तर

Thu, 08 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
After increasing, the water level of Ghaghra started decreasing again
सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद एक बार फिर से घटने लगा है। जलस्तर घटने के साथ ही गांगेपुर और परसिया में कटान शुरू हो गई है। कटान तेजी से होती देख ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

जनपद के उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर लगातार दो दिन बढ़ने के बाद बृहस्पतिवार से फिर घटना शुरू हो गया है। बुधवार को डिघिया गेज पर नदी का जलस्तर 68.77 मीटर दर्ज किया गया था जो बृहस्पतिवार को घटकर 68.57 मीटर हो गया। वहीं बदरहुंआ गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर बुधवार को 69.42 मीटर दर्ज किया गया था जो बृहस्पतिवार को घटकर 69.31 मीटर हो गया। घाघरा नदी डिघिया और बदरहुंआ दोनों गेजों पर घट रही है। जिससे देवारा खास राजा के बगहवा, साधु का पुरा, वासु का पुरा में भी कटान शुरू हो गई है। गांगेपुर परसिया गांव के पास घाघरा नदी कटान तेज कर रही है। कुढ़वा रिंग बंधे को पहले ही काट दिया है। उसके अंदर के खेती की जमीन काट रही है। नदी से अब तक लगभग 100 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हो गए हैं। वहीं कुढ़वा गांगेपुर बांध के बगल में कटान करती हुई घाघरा नदी मुख्य बंधे की तरफ तेजी से आ रही है। परसिया रिंग बंधे को 700 मीटर घाघरा नदी पहले काट चुकी है। अब इस बंधे के अंदर खेती की जमीन काट रही है। परसिया रिंग बंधे के अंदर लगभग 50 हेक्टेयर जमीन कई गांव किसानों की है जो घाघरा नदी की कटान से प्रभावित होगी। यहां भी घाघरा नदी कटान करते हुए मुख्य बंधे की तरफ बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed