{"_id":"6afb4b992598dee43c08c241","slug":"after-chhath-people-are-struggling-to-return-to-work-crowds-gather-at-the-railway-station-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-160634-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: छठ के बाद अब काम पर लौटने की जद्दोजहद, रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: छठ के बाद अब काम पर लौटने की जद्दोजहद, रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन
छठ त्योहार मनाने के बाद परदेश लौटने वाले लोगों की ट्रेनों में उमड़ी भीड़।
छठ महापर्व सोमवार को संपन्न होने के बाद अब काम पर लौटने वालों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर उमड़ने लगी है। मुंबई और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की इतनी भीड़ रही कि पैर रखने तक की जगह नहीं बच रही। ट्रेन पहुंचते ही स्टेशन पर मेला जैसा नजारा दिख रहा है।
स्टेशन पर सबसे ज्यादा दबाव महानगरों से आने वाली ट्रेनों में दिखाई दिया। इसके मुकाबले आजमगढ़ से दिल्ली, मुंबई और सूरत जाने वाली ट्रेनों में भीड़ अधिक देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा भीड़ बिहार से आने वाली ट्रेनों में दिख रही है।
टिकट काउंटरों पर लंबी कतार के बीच यात्रियों को तत्काल टिकट का ही सहारा नजर आ रहा है। अगले 20 दिनों तक कन्फर्म टिकट आसानी से नहीं मिलने के कारण लोग परेशान हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ लोकल ट्रेनों में भी टिकट के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। छठ मनाने के लिए महानगरों से बड़ी संख्या में लोग घर पहुंचे हैं। पर्व समाप्त होने के बाद इनकी वापसी से ट्रेनों में दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
00
रोडवेज कर्मियों की छुट्टियां निरस्त
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने चालकों, परिचालकों समेत अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां पहले ही निरस्त कर दी हैं। आरएम जगदीश प्रसाद ने बताया कि लोकल रूटों पर अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं और उनके फेरे भी बढ़ाए गए हैं। रात में भी बसों का संचालन किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। इस समय यात्रियों का दबाव बढ़ा है।
00
छठ समाप्त होते ही बढ़े 200 यात्री
आजमगढ़ से चलकर दिल्ली को जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस में सोमवार को ही यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंडल वाणिज्य निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि रविवार को जहां कैफियात एक्सप्रेस से यात्रा करने के लिए 400 लोगों ने टिकट खरीदे थे, वहीं सोमवार को इनकी संख्या बढ़कर 600 हो गई। मंगलवार से इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है।